Sandeshkhali: महिला आयोग की अध्यक्ष पर टीएमसी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत
टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि 'भाजपा को लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। यह एक सामाजिक मुद्दा होना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने इसे राजनीतिक बना दिया।'
विस्तार
टीएमसी ने कहा- सीबीआई को वीडियो पर संज्ञान लेना चाहिए
संदेशखाली स्टिंग वीडियो पर टीएमसी नेता शशि पांजा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा 'भाजपा जो भी आरोप लगा रही है, उसे साबित करना होगा। हमें नहीं पता कि स्टिंग ऑपरेशन करने वाला व्यक्ति या समूह कौन है, लेकिन सीबीआई जांच कर रही है तो सीबीआई को वीडियो का संज्ञान लेना चाहिए और जो भी जरूरी है, उसे करना चाहिए।' भाजपा ने आरोप लगाया कि हो सकता है कि एआई तकनीक की मदद से स्टिंग वीडियो तैयार किया गया है। इन आरोपों पर शशि पांजा ने कहा कि 'एआई विशेषज्ञों का कहना है कि एआई बिल्कुल सटीक छवि नहीं बना सकता। भाजपा को लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। यह एक सामाजिक मुद्दा होना चाहिए था, लेकिन भाजपा ने इसे राजनीतिक बना दिया।'
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी टीएमसी#WATCH | On the Sandeshkhali incident, TMC leader Shashi Panja says, "...A woman (of Sandeshkhali) was saying yesterday that a woman from Delhi, named Rekha Sharma, who came here, forced us to write that we were being sexually harassed. The way TMC has reached the election… pic.twitter.com/BFFtt5H30L
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 10, 2024
शशि पांजा ने कहा कि 'भाजपा को माफी मांगनी चाहिए, संदेशखाली में भाजपा हार गई है।' गौरतलब है कि संदेशखाली मामले में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दो महिलाओं ने दुष्कर्म होने की बात से इनकार करते हुए अपना केस वापस ले लिया है। स्टिंग वीडियो में दावा किया गया है कि भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कई महिलाओं के सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि 'एक महिला ने बताया कि दिल्ली से रेखा शर्मा नाम की एक महिला ने उनसे दुष्कर्म की बात लिखने को मजबूर किया था। जिस तरह से टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है, उसी तरह से हम राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे।'
गौरतलब है कि संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों पर स्थानीय लोगों की जमीन कब्जाने और कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ और भाजपा ने इसे लेकर टीएमसी को घेर लिया। ईडी टीम पर हमले के मामले में शाहजहां शेख फरार चल रहा था, लेकिन संदेशखाली मामले में भी मुख्य आरोपी होने के चलते स्थानीय प्रशासन पर शाहजहां शेख को ढूंढने का दबाव बन गया और आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संदेशखाली मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। वहीं अब संदेशखाली मामले पर एक नए स्टिंग वीडियो से हंगामा हो गया है।
तृणमूल का भाजपा पर तीखा हमला
दरअसल एक कथित स्टिंग वीडियो में भजापा नेता गंगाधर कयाल का होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर कयाल ने कहा कि 'संदेशखाली में दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे और शुभेंदु अधिकारी ने ये साजिश रची थी।' टीएमसी ने इस स्टिंग वीडियो को हाथों-हाथ लिया और भाजपा को घेर लिया। वीडियो सामने आने के घटनाक्रम पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कहना है कि शाहजहां शेख को बचाने के लिए तृणमूल किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ऐसे और भी वीडियो सामने आ सकते हैं।
संदेशखाली में भाजपा की पटकथा नहीं, महिलाओं ने उत्पीड़न के खिलाफ खुद उठाई आवाज#WATCH | On a video released by TMC claiming the Sandeshkhali incident a 'conspiracy', West Bengal BJP chief and Lok Sabha candidate from Balurghat, Sukanta Majumdar says, "TMC will release several such videos to mislead the people...They will try very hard to save Sheikh… pic.twitter.com/shXIt9gIIQ
— ANI (@ANI) May 10, 2024
पश्चिम बंगाल भाजपा सचिव प्रियंका टिबरेवाल ने सीएम ममता की संवेदनशीलता और तृणमूल कांग्रेस की सोच पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संदेशखाली का मामला सामने आने के बाद टीएमसी को फर्जी वीडियो सामने लाने में तीन महीने से अधिक समय लग गया। प्रियंका के मुताबिक पूरे मामले के पीछे भाजपा की भूमिका नहीं है। स्थानीय महिलाओं ने खुद उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की है।
#WATCH | West Bengal: On the Sandeshkhali incident, BJP State Secretary Priyanka Tibrewal says, "It took TMC three months to bring forth a fabricated video...BJP did not start all this. The local women gave the entire incident a form of agitation. They told about the atrocities… pic.twitter.com/PbHyPmPzEl
— ANI (@ANI) May 10, 2024