फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal three held in Kolkata for trying to dupe man of five lakh by posing as functionaries of TMC MP

West Bengal: टीएमसी नेता बनकर पांच लाख ठगने की कोशिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Dec 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आरोपियों ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके विभिन्न सुविधाएं दिलाने का झूठा वादा करके 5 लाख रुपये की मांग की।' आरोपियों ने व्यक्ति को धोखा देने के लिए अभिषेक बनर्जी के साथ वाली अपनी तस्वीर व्हाट्सएप नंबर की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगाई हुई है।

विज्ञापन
west bengal three held in Kolkata for trying to dupe man of five lakh by posing as functionaries of TMC MP
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के पदाधिकारी बनकर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये ठगने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले के कलना निवासी एक 64 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि कुछ आरोपियों ने 'राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके' विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने का झूठा वादा करके पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को एमएलए हॉस्टल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि, 'आरोपियों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के पदाधिकारी बनकर शिकायतकर्ता को जाली दस्तावेजों के साथ गुमराह किया। अधिकारी ने बताया, 'उन्होंने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके विभिन्न सुविधाएं दिलाने का झूठा वादा करके 5 लाख रुपये की मांग की।' आरोपियों ने व्यक्ति को धोखा देने के लिए अभिषेक बनर्जी के साथ वाली अपनी तस्वीर व्हाट्सएप नंबर की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगाई हुई है। पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को बीएनएस अधिनियम, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत कलना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed