फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: three arrested in TMC leader's murder in Joynagar

West Bengal: TMC नेता की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस का दावा- तृणमूल कार्यकर्ता हैं आरोपी

Mon, 20 Nov 2023 05:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के जॉयनगर के बामुनगाछी इलाके के टीएमसी क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर (47 वर्षीय) की 13 नवंबर को तड़के उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
West Bengal: three arrested in TMC leader's murder in Joynagar
सैफुद्दीन लस्कर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा, जॉयनगर के बामुनगाछी इलाके के टीएमसी क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर (47 वर्षीय) की 13 नवंबर को तड़के उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लस्कर के आक्रोशित समर्थकों ने दो कथित हमलावरों को पकड़ लिया और उनमें से एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक अन्य को पुलिस ने बचाया और गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में रविवार रात गिरफ्तार किए गए तीन लोग इलाके में टीएमसी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, लिंचिंग के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 

विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय टीएमसी विधायक विश्वनाथ दास ने दावा किया था कि लस्कर की हत्या के पीछे माकपा और भाजपा समर्थकों का हाथ है। वहीं, इस घटना के बाद पड़ोस के दलुआखली गांव में कई घरों में तोड़फोड़, लूटपाट की गई और आग लगा दी गई।
 

दलुआखली के कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके घरों को निशाना बनाया गया और उनमें से कई पर इसलिए हमला किया गया क्योंकि वे माकपा समर्थक हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में उनके घरों में आग लगा दी गई और दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने से रोका गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed