{"_id":"5fec767824abfc7d66196a9c","slug":"west-bengal-three-arrested-in-hawada-tmc-worker-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगालः हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगालः हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
Wed, 30 Dec 2020 06:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिबपुर इलाके में मंगलवार को हुई तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में राज्य की अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों को बर्द्धमान जिले से पकड़ा गया जबकि एक हावड़ा जिले में छिपा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी दो आरोपी राज्य से भागने की फिराक में थे। उन्हें बुधवार सुबह बर्द्धमान से पकड़ा गया जबकि तीसरा व्यक्ति हावड़ा से पकड़ा गया।
शालीमार रेलवे स्टेशन के बाहर मारी थी गोली
अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह को मंगलवार शाम काम से घर लौटते समय हावड़ा जिले में शालीमार रेलवे स्टेशन के बाहर गोली मार दी थी। पुलिस ने बताया कि सिंह मुख्य रूप से निर्माण कारोबार से जुड़े थे। संभवतः व्यासायिक रंजिश के चलते हत्या की गई।
विज्ञापन
हत्या के विरोध में चक्काजाम, तोड़फोड़
इस बीच स्थानीय लोगों ने सिंह की हत्या के विरोध में अंदुल मार्ग को जाम किया और दो बसों में तोड़फोड़ की तथा तीन मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।
बता दें कि अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसके साथ ही जुबानी हमलों के साथ ही जमीनी जंग भी जारी है। बीते कई माहों से राज्य में कभी तृणमूल तो कभी भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व हमलों की खबरें आ रही हैं। राज्य के हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार व राज्यपाल ने राज्य की ममता सरकार को नसीहत दी थी।