{"_id":"65c39221488753e96e0fa24a","slug":"west-bengal-terrible-fire-in-belgacha-kolkata-12-fire-tenders-on-the-spot-panic-in-the-area-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता के बेलगाचिया में भयानक आग; मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां, इलाके में दहशत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता के बेलगाचिया में भयानक आग; मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां, इलाके में दहशत
Wed, 07 Feb 2024 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:52 PM IST
सार
बेलगछिया मिल्क कॉलोनी में दोपहर के वक्त एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हर तरफ धुआं फैल गया। आसपास के लोग घबरा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के बेलगाचिया में भयानक आग लगने की खबर आ रही है। बेलगछिया के मिल्क कॉलोनी स्थित बहुमंजिला सेंट्रल डायरी के प्रशासनिक भवन में कर्मियों ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे काला धुआं देखा। ताजा खबर मिलने तक दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पूरे इलाके में धुआं ही धुआं छा गया है। अभी तक किसी के हताहत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बेलगछिया मिल्क कॉलोनी में दोपहर के वक्त एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हर तरफ धुआं फैल गया। आसपास के लोग घबरा गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। खबर पाकर राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि अग्निशमन विभाग ने नहीं की है। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे सेंट्रल डायरी के प्रशासनिक भवन में कर्मियों ने काला धुआं देखा। कर्मचारी घबरा गए। इसकी जानकारी तुरंत दमकलकर्मियों को दी गई। हालांकि, पता चला है कि अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है।
विज्ञापन