फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Teacher Recruitment Scam Calcutta High Court Division Bench CBI to investigate TET case

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: सीबीआई ही TET मामले की जांच करेगी, प्राथमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय पर छापेमारी

Fri, 02 Sep 2022 11:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 11:32 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई सक्रिय हो गई है। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को सीबीआई की एक टीम ने प्राथमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय पर और तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
West Bengal Teacher Recruitment Scam Calcutta High Court Division Bench CBI to investigate TET case
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट की निगरानी में सीबीआई टीईटी मामले की जांच करेगी। कोर्ट ने कहा कि मामला ऐसे ही आगे बढ़ेगा क्योंकि यह अदालत की निगरानी में है।

विज्ञापन


दरअसल, पश्चिम बंगाल में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के जरिए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में धांधली के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई सक्रिय हो गई है। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को सीबीआई की एक टीम ने प्राथमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक, टीईटी की नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई ने कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। सीबीआई की टीम जिसमें चार लोग शामिल थे, शाम करीब चार बजे साल्ट लेक स्थित आचार्य सदन स्थित परिषद के कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिटफंड मामले में नगर निगम के अध्यक्ष गिरफ्तार
इस बीच सीबीआई ने सनमर्ग कल्याण संगठन से जुड़े एक चिटफंड मामले में कोलकाता के निकट हलीशहर के नगर निगम अध्यक्ष राजू सहानी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तलाशी के दौरान 80 लाख रुपये नकद और एक देसी बंदूक बरामद की है। केंद्रीय एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 30 अक्टूबर 2018 को मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed