फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal STF Terrorist Organisation CPI Maoist Members Arrest

WB STF को बड़ी सफलता: आतंकी संगठन CPI माओवादी के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में नकदी जब्त

Sun, 19 Nov 2023 08:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 19 Nov 2023 08:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दो सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों  के पास से हथियार और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
West Bengal STF Terrorist Organisation CPI Maoist Members Arrest
प्रतिबंधित आतंकी संगठन- सीपीआई (माओवादी) के दो सदस्य गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्यों- मंटू मल्लिक और उसके करीबी सहयोगी प्रतीक भौमिक को मुर्शिदाबाद जिले से पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी प्रतीक भौमिक के कब्जे से माओवादी गतिविधियों से संबंधित कुछ दस्तावेज और हथियार भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पिस्टल, नकदी, बाइक और 40 हजार जब्त किए
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बयान में कहा, दोनों गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से छह राउंड कारतूस से भरी 7.65 मिमी पिस्तौल, नकद 40,000 रुपये भी बरामद किए गए। उनके पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन


30 नवंबर तक पुलिस हिरासत
आतंकी संगठन सीपीआई माओवादी के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे दोनों- मंटू मल्लिक और प्रतीक भौमिक को पुलिस ने निचली अदालत के जज के समक्ष पेश किया। दलीलों और आरोपों को सुनने के बाद मुर्शिदाबाद के चीफ जज ने दोनों को 30 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed