फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Rape Murder Case Abhijit Ganguly Faces Protests at Junior Doctors Rally, Chants of ‘Go Back’ Raised

West Bengal: जूनियर डॉक्टर्स के प्रदर्शन में पहुंचे अभिजीत गांगुली का विरोध, 'वापस जाओ' के नारे लगाए गए

Tue, 03 Sep 2024 09:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 03 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि मैं इस शहर के निवासी के रूप में यहां आया हूं। मैं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं हूं, मैं उनके साथ हूं। पुलिस आयुक्त को डॉक्टरों से मिलने आना चाहिए, वे गुंडे नहीं हैं, वे जूनियर डॉक्टर हैं।

विज्ञापन
Kolkata Rape Murder Case Abhijit Ganguly Faces Protests at Junior Doctors Rally, Chants of ‘Go Back’ Raised
Protest - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को जूनियर डॉटर्स के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, वे कल रात कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स के विरोध प्रदर्शन में पहुचे थे। यहां उन्हें देखकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। इस दौरान 'अभिजीत गांगुली वापस जाओ' के नारे लगाए गए। 

विज्ञापन

 

इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस शहर के निवासी के रूप में यहां आया हूं। मैं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं हूं, मैं उनके साथ हूं। पुलिस आयुक्त को डॉक्टरों से मिलने आना चाहिए, वे गुंडे नहीं हैं, वे जूनियर डॉक्टर हैं।

पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग
इस बीच पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग को लेकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार तक रैली निकालने वाले विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर मंगलवार सुबह भी बीबी गांगुली स्ट्रीट पर डटे रहे। उन्हें आगे बढ़ने से 12 घंटे से अधिक समय तक रोका गया। डॉक्टरों के साथ कई आम लोग और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने आगे बढ़ने से रोके जाने पर लिए सोमवार की पूरी रात बीबी गांगुली स्ट्रीट पर बिताई, जो लालबाजार से करीब आधा किलोमीटर दूर है।




बंगाल विधानसभा में दुष्कर्म रोधी विधेयक पेश होगा
इस बीच पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार विधानसभा में दुष्कर्म रोधी विधेयक पेश करेगी। विधेयक के मसौदे में पीड़िता की मौत होने या उसके अचेत अवस्था में चले जाने की सूरत में ऐसे दोषियों के लिए मृत्युदंड के प्रावधान का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा मसौदे में प्रस्ताव किया गया है कि दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के दोषी व्यक्तियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए। ‘अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) विधेयक 2024’ शीर्षक वाले इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य दुष्कर्म और यौन अपराधों से संबंधित नये प्रावधानों को शामिल करके महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा मजबूत करना है।

विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले महीने एक चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद सोमवार को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। राज्य के कानून मंत्री मलय घटक सदन में इस विधेयक को पेश करेंगे। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उनसे विचार-विमर्श किए बिना ही विशेष सत्र बुलाया गया है और यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एकतरफा फैसला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed