{"_id":"69c026b6ce24012312014d75","slug":"west-bengal-sir-update-election-commission-supplementary-voter-list-verification-roll-update-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: चुनाव आयोग कल जारी करेगा पूरक मतदाता सूची, 27 लाख मामलों का हुआ निपटारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: चुनाव आयोग कल जारी करेगा पूरक मतदाता सूची, 27 लाख मामलों का हुआ निपटारा
Sun, 22 Mar 2026 10:58 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:58 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग सोमवार को सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी करेगा। इसमें 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा शामिल होगा, जो पहले जांच के तहत थे। सूची को बूथ स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा और ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य में मतदाता सूची को लेकर चल रही जांच प्रक्रिया के बीच आयोग सोमवार शाम पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट यानी पूरक मतदाता सूची जारी करेगा। इससे चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी और कई लंबित मामलों पर स्थिति साफ होगी।
अधिकारियों के मुताबिक यह सप्लीमेंट्री सूची उसी तरीके से जारी होगी जैसे अंतिम मतदाता सूची जारी की जाती है। इसकी कॉपी जिला चुनाव अधिकारियों को भेजी जाएगी और फिर राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद इसे ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोग आसानी से अपना नाम जांच सकें।
कितने मामलों का हुआ निपटारा?
चुनाव आयोग के अनुसार अब तक 27 लाख से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा चुका है। ये वे नाम थे जिन्हें 28 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची में अंडर एडजुडिकेशन यानी जांच के तहत रखा गया था। कुल 60 लाख ऐसे नामों की जांच की जा रही थी। अब सप्लीमेंट्री सूची में इन्हीं मामलों के नतीजे शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- CCS: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनेगा विशेष समूह, ईंधन आपूर्ति के लिए अन्य स्रोत तैयार करने के निर्देश
कैसे हुई जांच प्रक्रिया?
अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया काफी विस्तृत और पारदर्शी रही है। 705 न्यायिक अधिकारियों को इस काम में लगाया गया था, जिन्होंने तय किया कि किस नाम को सूची में शामिल करना है और किसे हटाना है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।
सुरक्षा और प्रशासन की तैयारी?
सूची जारी होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। राज्य सरकार ने भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए। पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी तरह की समस्या न हो।
चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे आएंगे। ऐसे में यह सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट चुनावी प्रक्रिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इससे यह तय होगा कि अंतिम मतदाता सूची कितनी सटीक है और किन लोगों को वोट देने का अधिकार मिलेगा।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन