फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Several people feared dead in an explosion at the Illegal crackers factory in Duttapukur

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने की NIA जांच की मांग

Sun, 27 Aug 2023 12:54 PM IST
काव्या मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:54 PM IST
सार

धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
West Bengal: Several people feared dead in an explosion at the Illegal crackers factory in Duttapukur
दत्तपुकुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

विज्ञापन


इस विस्फोट पर भाजना ने तीखा हमला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को श्माशान बनाकर मानेंगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर एनआईए जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं। 
विज्ञापन


इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर धमाका
पुलिस ने बताया कि कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दत्तपुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल में कई लोग कारखाने में काम कर रहे थे। उस समय अचानक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया।  


कई लोग हुए घायल
अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, इससे पहले मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह का विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि पांच शव बरामद किए गए हैं। 

दत्तपुकुर पहुंचे राज्यपाल
इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दत्तपुकुर क्षेत्र में विस्फोट स्थल का दौरा किया। इससे पहले उत्तर बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा के बाद कोलकाता हवाई अड्डे से दत्तपुकुर पहुंचे राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा कि वह बारासात मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से मिलने के बाद स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाला और परेशान करने वाला है। मैं उस दिन सिलीगुड़ी में था, जहां हमारे एक युवा मित्र पर हमले की वजह से मृत्यु हो गई। यह बहुत दर्दनाक है। अब हमारे सामने यह घटना है।


 

पूरे राज्य में चल रहीं अवैध फैक्ट्रियां 
पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सिर्फ इस फैक्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में ऐसी अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इन अवैध कारखानों को बंद कर दिया जाएगा, लेकिन वह चोरों को बचाने में व्यस्त हैं। अधिकारी ने कहा कि सीएम का काम राज्य में इमामों के साथ बैठकें करना और सांप्रदायिक कार्ड खेलना है।

सुकांत मजूमदार ने सरकार पर हमला बोला
इस घटना पर दुख जताते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पद पर रहेगी बंगाल में ऐसा ही चलता रहेगा। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। क्या मुख्यमंत्री पूरे राज्य को श्मशान बनाकर मांनेगी। पूरे बंगाल को बारूद के ढेर पर पहुंचा चुकी हैं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। इन लोगों की मौत की जिम्मेदार हैं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार।



... अवैध कारोबार चलता रहता है
वहीं, फैक्ट्री में हुए धमाके पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिस मात्रा में विस्फोटक मिले हैं उससे साफ है कि बंगाल सरकार ने विस्फोटकों को जहां चाहे इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। यह बंगाल सरकार की विफलता को दर्शाता है। चौधरी ने आगे कहा कि जब विस्फोट होता है, तो हमें पता चलता है कि कोई मर गया है। उसके बाद हर कोई शांत हो जाता है और अवैध कारोबार चलता रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार चुप रहना पसंद करती है और आम आदमी इसकी कीमत चुकाता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed