फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal sandeshkhali sting operation bjp sukanta majumdar said tmc wants supress truth

Sandeshkhali: स्टिंग ऑपरेशन से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा का दावा- ये सच्चाई दबाने की कोशिश

Tue, 07 May 2024 09:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 May 2024 09:55 AM IST
सार

मजूमदार ने वीडियो जारी करने के समय पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को क्लीन चिट देने के लिए यह वीडियो जारी किया गया है। 

विज्ञापन
west bengal sandeshkhali sting operation bjp sukanta majumdar said tmc wants supress truth
सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि संदेशखाली पर जो कथित स्टिंग ऑपरेशन किया गया है, वह संदेशखाली की सच्चाई को दबाने का प्रयास है। मजूमदार ने वीडियो जारी करने के समय पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को क्लीन चिट देने के लिए यह वीडियो जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मजूमदार ने वीडियो को बताया फर्जी
मजूमदार ने कहा कि 'यह वीडियो संदेशखाली की सच्चाई दबाने के लिए टीएमसी नेताओं द्वारा ही जारी किया गया है। इस वक्त स्टिंग ऑपरेशन क्यों किया गया, जब चुनाव चल रहे हैं? लेकिन लोगों को बेवकूफ बनाना आसान नहीं है, लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं और वे सब समझते हैं कि इस वक्त वीडियो क्यों जारी किया गया है।' उल्लेखनयी है कि शनिवार को टीएमसी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, जिन्होंने वीडियो में बताया कि पूरी साजिश के पीछे विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी का हाथ है। टीएमसी इस वीडियो को जारी कर दावा कर रही है कि संदेशखाली विवाद के पीछे भाजपा की साजिश है। हालांकि मजूमदार ने वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि हो सकता है कि एआई तकनीक का इस्तेमाल करके यह वीडियो बनाया गया है। 
विज्ञापन


मजूमदार ने अभिषेक बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
मजूमदार ने कहा कि 'हमारे नेता गंगाधर कयाल ने कहा है कि वीडियो में जो शख्स है, वो वह नहीं हैं। जैसे ही वीडियो सामने आई, वैसे ही टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी को शाहजहां शेख को बर्खास्त करने से पहले दो बार सोचना चाहिए था। अब इस वीडियो को शाहजहां शेख को क्लीन चिट देने में इस्तेमाल किया जाएगा।' बंगाल की बालुरघाट सीट से सांसद मजूमदार ने कहा कि 600-700 लोगों ने संदेशखाली मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में एक आदमी के बयान को स्वीकार किया जा रहा है और बाकी लोगों के दावों को नकार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजूमदार ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के संदेशखाली न जाने पर भी सवाल उठाए और पूछा कि 'सीएम अब तक संदेशखाली क्यों नहीं गईं? मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे वहां जाएं तो हम उन्हें दिखाएंगे कि किस तरह से शाहजहां शेख के नेतृत्व में भूखंडों को मछली पालन के तालाबों में बदल दिया गया। केंद्रीय एजेंसियों ने संदेशखाली के एक घर से हथियार भी बरामद किए हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed