फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal registers 610 more Covid 19 cases, 10 fresh deaths

पश्चिम बंगाल : कोरोना संक्रमण के 610 नए मामले सामने आए, 10 लोगों की मौत

Sun, 12 Dec 2021 03:11 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोलकाता। 
पीटीआई, कोलकाता।  Published by: योगेश साहू Updated Sun, 12 Dec 2021 03:11 AM IST
सार

विभाग के अनुसार, कोलकाता में शनिवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 205 दर्ज की गई, जबकि इस दौरान दो लोगों की मौत भी हुई। राज्य में पिछले 24 घंटों में 612 स्वस्थ भी हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 15,95,452 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 7,562 है।

विज्ञापन
West Bengal registers 610 more Covid 19 cases, 10 fresh deaths
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के प्रसार का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में करीब-करीब रोज ही कोरोना संक्रमण के चार सौ से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बंगाल में कोरोना के कुल 610 नए मामले सामने आए, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कुल 610 मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले आए मामलों से तुलना करें तो सिर्फ 18 मामले कम दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,22,608 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि शनिवार को ही उत्तर 24 परगना जिले में पांच सहित कोरोनोवायरस के कारण दस मौतें दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या अब 19,594 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, कोलकाता में शनिवार को कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 205 दर्ज की गई, जबकि इस दौरान दो लोगों की मौत भी हुई। राज्य में पिछले 24 घंटों में 612 स्वस्थ भी हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 15,95,452 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 7,562 है।


विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में कोरोनो वायरस के 37,527 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इस तरह यहां अब तक कुल 2,07,22,577 जांचें की जा चुकी हैं। राज्य में अब तक कुल 9,69,61,207 कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई हैं, जिनमें शनिवार को दी गईं 3,80,621 खुराकें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed