फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal ration scam tmc leader shankar adhya arrested by ed

West Bengal Ration Scam: राशन घोटाले में TMC नेता गिरफ्तार, भीड़ की धक्का-मुक्की के बावजूद ED ने की कार्रवाई

Sat, 06 Jan 2024 10:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

शंकर आद्या की गिरफ्तारी के समय उनके समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध भी किया। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की और हंगामा भी हुआ। शंकर आद्या साल 2005 में बोनगांव नगर पालिका के पार्षद चुने गए और बाद में नगर पालिका के अध्यक्ष बने।

विज्ञापन
west bengal ration scam tmc leader shankar adhya arrested by ed
राशन घोटाले में गिरफ्तार टीएमसी नेता शंकर आद्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईडी ने पश्चिम बंगाल के चर्चित राशन घोटाले में टीएमसी नेता और बोनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आद्या को गिरफ्तार किया है। शंकर आद्या को बंगाल के उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी की एक टीम शुक्रवार को शंकर आद्या की ससुराल शिमुलतला भी पहुंची थी। शंकर आद्या की ससुराल में ईडी ने करीब 17 घंटे छापामारी की, जिसके बाद शुक्रवार देर रात टीएमसी नेता शंकर आद्या को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के समय हुई धक्का-मुक्की
शंकर आद्या की गिरफ्तारी के समय उनके समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध भी किया। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की और हंगामा भी हुआ। शंकर आद्या साल 2005 में बोनगांव नगर पालिका के पार्षद चुने गए और बाद में नगर पालिका के अध्यक्ष बने। शंकर आद्या की पत्नी भी बोनगांव नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। शुक्रवार की ईडी की टीमों ने टीएमसी नेताओं शंकर आद्या और शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये दोनों नेता पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी बताए जाते हैं। 
विज्ञापन

 
ईडी की टीम पर हुआ था हमला
शुक्रवार को ही ईडी की एक टीम ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली इलाके में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर भी छापेमारी के लिए पहुंची थी लेकिन शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची ईडी की टीम पर टीएमसी समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में ईडी के अधिकारी और केंद्रीय बलों के कुछ सदस्य भी चोटिल हुए हैं। ईडी अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। ईडी की टीम जब शाहजहां शेख के आवास पर पहुंची तो वहां ताला लगा था। जब ईडी अधिकारियों ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की तो वहां मौजूद शाहजहां शेख के समर्थकों ने हंगामा कर दिया और ईडी की टीम पर पथराव कर दिया। 

इसे लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों ने ईडी की टीम पर हमला किया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इस घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। टीएमसी नेता शंकर आद्या की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि 'यह होना ही था। टीएमसी के कई नेता घोटाले के आरोपी हैं और अभी कई और लोग गिरफ्तार होंगे।'


क्या है राशन घोटाला
ईडी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई तरह की अनियमितताएं हुईं थी और राशन वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। उस वक्त बंगाल के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक थे। ईडी ने 23 अक्तूबर 2023 को ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ईडी इस घोटाले से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed