फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Ram Navami Violence Police stops Human Rights commission Fact finding team news and updates

बंगाल: पुलिस ने मानवाधिकार संगठन की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अब हावड़ा जाने से भी रोका, हुई नोकझोंक

Sun, 09 Apr 2023 03:17 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:17 PM IST
सार

बता दें कि ‘मानवाधिकारों के उल्लंघन की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ के सदस्य हावड़ा-रिसड़ा हिंसा की जांच के लिए दिल्ली से बंगाल आई हुई है।

विज्ञापन
West Bengal Ram Navami Violence Police stops Human Rights commission Fact finding team news and updates
बंगाल पुलिस और मानवाधिकार आयोग की टीम के बीच हुई नोकझोंक। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकालने के दौरान हावड़ा और हुगली में हुई हिंसा की जांच करने पहुंची मानवाधिकार संगठन की फैक्ट फाइंडिंग टीम को यहां पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोक दिया। इस कारण टीम की पुलिस से नोकझोंक हुई। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पुलिस ने टीम को रिसड़ा जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को पुलिस अधिकारियों ने टीम को हावड़ा के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू है। इस कारण वे इलाके में नहीं जा सकते हैं। रविवार को टीम के सदस्य हावड़ा के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर वहां पर पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मिलना चाहते थे।
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और टीम के छह प्रतिनिधि को वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। टीम के सदस्यों ने पुलिस से बात करने की कोशिश की लेकिन पुलिस फैसले पर अड़ी रही। इस कारण टीम के सदस्यों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइंडिंग टीम के एक सदस्य ने कहा, पुलिस ने कल हमें एक पत्र भेजा. मामला में हाईकोर्ट में विचाराधीन है। टीम का कहना था कि वे कोई जांच करने नहीं बल्कि लोगों से बातचीत करके उनका हौसला बढ़ाने के मकसद से इलाके में जाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले टीम को रिसड़ा जाने से भी पुलिस ने रोक दिया था।


बता दें कि ‘मानवाधिकारों के उल्लंघन की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ के सदस्य हावड़ा-रिसड़ा हिंसा की जांच के लिए दिल्ली से बंगाल आई हुई है। टीम के सदस्यों ने शनिवार को एसएसकेएम अस्पताल जाकर अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed