{"_id":"638eeb199ccf6732e578fc0e","slug":"west-bengal-rail-blockade-for-demanding-separate-kamtapur-state-affects-train-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कामतापुर राज्य की मांग को लेकर रेल रोको आंदाेलन तेज, कई घंटे तक संचालन हुआ प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कामतापुर राज्य की मांग को लेकर रेल रोको आंदाेलन तेज, कई घंटे तक संचालन हुआ प्रभावित
Tue, 06 Dec 2022 12:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Dec 2022 12:42 PM IST
सार
एनएफआर के अधिकारी ने बताया कि प्रभावित होने वाली ट्रेनों में सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर शुरू हुए रेल रोको आंदोलन ने अधिकारियों के माथे पर पसीना ला दिया है। मंगलवार को उत्तर बंगाल में रेल मार्ग बाधित किए जाने के कारण यहां कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। खबर है कि आंदाेलन के चलते कोलकाता जाने वाली कंचनजंधा एक्सप्रेस मोयनागुरी में फंस गई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों भी प्रभावित होने की सूचना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आंदोलन कर रहे संगठन ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मोयनागुड़ी में रेल मार्ग को प्रभावित किया। इस कारण कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह छह बजे से 10 बजकर 25 मिनट तक संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
वहीं, कामतापुर स्टेट डिमांड फोरम के नेताओं ने का कहना है कि मामले को केंद्र व राज्य सरकार के संज्ञान में लाने के लिए उन्होंने रेल रोको आंदोलन का सहारा लिया। एनएफआर के अधिकारी ने बताया कि प्रभावित होने वाली ट्रेनों में सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन