फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Prime Minister Narendra Modi address a rally in Bankura, konw their important points  

बांकुरा में बोले मोदी : 'दीदी' आप मुझे लात मार सकती हैं लेकिन..., जानिए संबोधन की बड़ी बातें

Sun, 21 Mar 2021 04:37 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 21 Mar 2021 04:37 PM IST
सार

रविवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीदी पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा, अगर आप चाहती हैं तो आप अपना पैर मेरे सर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं। लेकिन दीदी मेरी दूसरी बात भी कान खोलकर सुन लीजिए।

विज्ञापन
West Bengal: Prime Minister Narendra Modi address a rally in Bankura, konw their important points  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कुछ ही दिनों में पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांकुरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ममता सरकार पर जमकर कर निशाना साधा। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा दीदी भ्रष्टाचारे खेला चालबे ना चालबे ना, सिंडीकेट खेला चालबे ना, कटमनी खेला चालबे ना। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी की रैली की बड़ी बातें...

विज्ञापन


दीदी मैं आपको बंगाल के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा
दीदी अगर आप चाहती हैं तो आप अपना पैर मेरे सिर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं। लेकिन दीदी मेरी दूसरी बात भी कान खोलकर सुन लीजिए। मैं आपको अब बंगाल के विकास को लात नहीं मारने दूंगा। मैं आपको बंगाल के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा। 

विज्ञापन


दीदी आप बंगाल के संस्कार और परंपरा का अपमान कर रही हैं
बंगाल में दीदी के लोग दीवार पर तस्वीरें बना रहे हैं। तस्वीरों में दीदी मेरे सिर पर अपना पैर मार रही हैं। मेरे सिर के साथ फुटबॉल खेल रही हैं। आप बंगाल के संस्कार और यहां की महान परंपरा का अपमान क्यों कर रही हो दीदी? ये बंगाल तो देश को दिशा देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमने सैकड़ों करोड़ रुपये बंगाल सरकार को दिया
केंद्र सरकार हर घर जल पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। हमने सैकड़ों करोड़ रुपये बंगाल सरकार को दिया है। लेकिन यहां की बहन-बेटियां बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। नल कहां है दीदी? जल कहां है दीदी? यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है दीदी?


... बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती
दीदी (ममता बनर्जी) आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। अगर ये हिंसा, ये अत्याचार ही करना था तो आपने मां-माटी-मानुष की बात क्यों की?

बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें 
बंगाल में आपको भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, इसके लिए भाजपा सरकार जरूरी है। बंगाल में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। आपके कॉलेज, यूनिवर्सिटिज की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है।

टीएमसी का मंत्र ही है- जहां स्कीम, वहां स्कैम 
स्कीम किसी भी सरकार की हो, किसी ने भी लागू की हो लेकिन टीएमसी स्कैम के लिए कोई न कोई तरीका निकाल ही लेती है। टीएमसी का मंत्र ही है- जहां स्कीम, वहां स्कैम। पीएम मोदी ने कहा कि आपको डबल इंजन की सरकार के रास्ते पर आने वाली हर रुकावट को दूर करते चलना है। भाजपा- स्कीम पर चलती है। टीएमसी- स्कैम पर चलती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed