फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal Politics of religion BJP criticises Mamata banerjee for one lakh grant to community Durga Pujas

'धर्म की राजनीति': दुर्गा पूजा के लिए 1 लाख रुपये देने पर ममता बनर्जी पर भड़की भाजपा, कहा- दान बांट रही सरकार

Sun, 03 Aug 2025 10:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Aug 2025 10:01 AM IST
सार

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि वे चाहती हैं कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर करने, रोजगार पैदा करने और हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करे।  
 

विज्ञापन
west bengal Politics of religion BJP criticises Mamata banerjee for one lakh grant to community Durga Pujas
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी सरकार द्वारा सामुदायिक दुर्गा पूजा समितियों को 1.1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान देने का फैसला किया गया है, जिसकी भाजपा ने आलोचना की है। भाजपा की प्रदेश महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार विकास की अनदेखी कर दान बांट रही है।
विज्ञापन


क्या कहा भाजपा विधायक ने
आसनसोल दक्षिण सीट से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि 'मंदिर बनाने और पूजा के लिए अनुदान देना सरकार का काम नहीं है'। उन्होंने कहा कि 'ये दिखाता है कि इस सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं। सड़कें बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के बजाय ममता बनर्जी धर्म की राजनीति करने में व्यस्त हैं।' भाजपा विधायक ने कहा कि अब दूसरे समुदाय के लोग भी मांग करेंगे कि सरकार उनके भी पूजा स्थल बनाए, जैसे उन्होंने दीघा का जगन्नाथ मंदिर बनवाया। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि वे चाहती हैं कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर करने, रोजगार पैदा करने और हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल बोले- सहयोगी महायुति दलों को किनारे लगाने की कोशिश कर रही है भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने की थी सरकारी अनुदान देने की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एलान किया कि उनकी सरकार राज्य भर में लगभग 40 हजार दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 1.10 लाख रुपये का अनुदान देगी। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा समितियों में से प्रत्येक को 85,000 रुपये की अनुदान राशि दी गई थी। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा यह घोषणा भी की कि अग्निशमन विभाग, कोलकाता नगर निगम, पंचायतें और नगर पालिकाएं जैसी सरकारी एजेंसियां और नगर निकाय भी पूजा समितियों से कोई कर या सेवा शुल्क नहीं लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed