{"_id":"63cd4b90e5700d709c353216","slug":"west-bengal-politics-bjp-to-soon-launch-campaign-against-tmc-misrule-across-bengal-updates-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: बंगाल में टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने बनाई खास रणनीति, 'कुशासन' के खिलाफ जल्द शुरू करेगी अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: बंगाल में टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने बनाई खास रणनीति, 'कुशासन' के खिलाफ जल्द शुरू करेगी अभियान
Sun, 22 Jan 2023 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:13 PM IST
सार
दो दिवसीय बैठक में भाजपा के बंगाल प्रभारी मंगल पांडे, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने भाग लिया था। उन्होंने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर पर एक काउंटर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विस्तार
भाजपा जल्द ही पश्चिम बंगाल की सड़कों पर कथित घोटालों में लिप्त टीएमसी सरकार के खिलाफ लोगों को लामबंद करेगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर में दो दिवसीय पार्टी कार्यकारी समिति की बैठक में भ्रष्ट टीएमसी सरकार के खिलाफ एक पूर्ण आंदोलन शुरू करने और बढ़ते जन असंतोष का फायदा उठाने पर जोर दिया है। अधिक से अधिक टीएमसी नेताओं को अब केंद्रीय एजेंसियों द्वारा घोटालों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा भी टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन
दो दिवसीय बैठक में भाजपा के बंगाल प्रभारी मंगल पांडे, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने भाग लिया था। उन्होंने भी नागरिकता संशोधन अधिनियम और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर पर एक काउंटर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए इन दोनों मुद्दों के खिलाफ टीएमसी के दुष्प्रचार का भंडाफोड़ करें।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि अधिकारी ने हमें बताया कि टीएमसी नेताओं को अब घोटालों में अपने महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की संलिप्तता से पल्ला झाड़ना मुश्किल हो रहा है और लोग भी सभी मोर्चों पर विफलता के लिए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। भर्ती अनियमितताएं हों या भारी भरकम पलायन हर मोर्चे पर टीएमसी सरकार का विरोध हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने आंदोलन को और अधिक जोर देना चाहिए और जनता को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि अगले साल बंगाल में बीजेपी को 42 लोकसभा सीटों में से 25 से अधिक जीतने का अनुमान है। यह पिछले चुनावों की तुलना में सात अधिक है। उन्होंने कहा कि हमें टीएमसी के आतंक का मुकाबला करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। टीएमसी कार्यकर्ता भी पार्टी के नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। अगर लोगों को पंचायत चुनावों में वोट डालने का मौका दिया जाता है, तो यह ममता बनर्जी की पार्टी के पतन की शुरुआत का प्रतीक होगा।