{"_id":"5ea1d303b6bf8f4e706f01dc","slug":"west-bengal-policemen-opened-fire-from-the-roof-of-sp-office-caused-chaos-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: एसपी ऑफिस की छत से पुलिसकर्मी ने की गोलीबारी, इलाके में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: एसपी ऑफिस की छत से पुलिसकर्मी ने की गोलीबारी, इलाके में मची अफरा-तफरी
Thu, 23 Apr 2020 11:10 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारग्राम
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक जूनियर पुलिसकर्मी की फायरिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब यह जूनियर पुलिसकर्मी अचानक से पुलिस अधीक्षक ऑफिस की छत पर चढ़ गया और गोलीबारी शुरू कर दी। इसके कारण आसपास के इलाकों में लोग घबरा गए।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह दोपहर में इमारत की छत पर चढ़ गया और ऑटोमेटिक राइफल से रुक-रुक कर गोलीबारी करने लगा। हालांकि, इस घटना में अब तक कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
लोगों को गोलीबारी से बचाने के लिए उस क्षेत्र को बंद कर दिया गया। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर पहले से ही कम आवाजाही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एसपी अमितकुमार भरत राठौड़ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उस पुलिसकर्मी को गोलीबारी रोकने और नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे। हालांकि, जूनियर पुलिसकर्मी की तरफ से गोलीबारी क्यों की गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।