{"_id":"6094e0838ebc3ed62e745d6d","slug":"west-bengal-police-files-fir-against-those-who-bust-fake-news-about-bengal-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: हिंसा को लेकर 'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज कीं दो एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: हिंसा को लेकर 'फेक न्यूज' फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज कीं दो एफआईआर
Fri, 07 May 2021 12:08 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 07 May 2021 12:08 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा को लेकर कई फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं। पुलिस ने ऐसी खबरों पर शिकंजा लगाने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर और एक ई-मेल जारी किया है और अबतक दो एफआईआर दर्ज कर दी हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़की
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और फर्जी खबरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें किसी भी अनजान शख्स को चुनावी हिंसा का पीड़ित बताया जा रहा है। इस तरह की कई शिकायतें बंगाल पुलिस के पास दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
फर्जी न्यूज में बताए जा रहे पीड़ित कर रहे शिकायत
राज्य की जनता ने बंगाल पुलिस को जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा में उन्हें पीड़ित बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। पुलिस के पास अबतक दो शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और जल्द ही तीसरी शिकायत दर्ज होने वाली है। पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बंगाल पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल जारी किया है, जहां फर्जी खबरों से पीड़ित लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट ने हिंसा को लेकर फैल रही फर्जी खबरों की पोल खोल दी। इस पोस्ट में एक शख्स के बंगाल हिंसा में शहीद होने की बात कही गई।
विज्ञापन
बंगाल भाजपा ने फेसबुक से हटाया अपना पोस्ट
हालांकि पोस्ट में जिस व्यक्ति की फोटो इस्तेमाल की गई, उसने अपने सोशल मीडिया पर सफाई जारी करते हुए लिखा कि मैं अभ्रो बनर्जी हूं और मैं सीतलकूची से 1,300 किमी दूर स्वस्थ रह रहा हूं। भाजपा आईटी सेल ने मुझे माणिक मोइत्रा बताया और सीतलकूची में मेरे मृत होने का दावा किया। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसी फर्जी पोस्ट को शेयर ना करें और ना ही इन पर विश्वास करें। मैं दोबारा कहता हूं कि मैं जिंदा हूं।
अभ्रो बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी और भाजपा आईटी सेल का फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। बता दें कि भाजपा आईटी सेल ने बाद में इस ट्वीट को हटा दिया लेकिन तब तक ये हजारों बार साझा किया जा चुका था।
पुलिस ने दर्ज कीं दो एफआईआर
वहीं बंगाल पुलिस ने कहा कि लोग फर्जी खबरों के बारे में रिपोर्ट करने के लिए हमें कॉल या ई-मेल कर सकते हैं। हमारी साइबर सेल इन सभी फर्जी खबरों की जांच करेगी और हम पहले ही दो शिकातयें दर्ज करा चुके हैं।