{"_id":"5dabe7f98ebc3e93dc480ca3","slug":"west-bengal-police-arrested-the-main-accused-of-killing-student-in-nimta-from-24-parganas-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: निमता में छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 परगना जिले से किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: निमता में छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 परगना जिले से किया गिरफ्तार
Sun, 20 Oct 2019 10:45 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के बज बज इलाके से पुलिस ने शनिवार को निमता में एक प्रबंधन के छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैरकपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने कहा कि एक अन्य व्यक्ति को दुर्गा पूजा के दौरान शहर के निमता इलाके में सात-आठ अक्तूबर की रात में देवांजन दास की हत्या के मुख्य आरोपी की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपना भेष बदल लिया था। उसने चकमा देने के लिए अपने बाल छोटे कर लिए थे, मूंछें मुंडवा ली थीं और अपना चश्मा भी हटा लिया था। वह बज बज में एक रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि हमने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार सुबह पुलिस ने दास की हत्या के मुख्य आरोपी की मदद करने वाले दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति और आरोपी एक लड़की को लेकर लड़ रहे थे, जिसे लेकर पहले भी मृतक और आरोपी ने कथित तौर पर झगड़ा किया था।
अधिकारी ने कहा कि मृतक दास लड़की के साथ संबंध में था, जो इससे पहले मुख्य आरोपी के साथ रिश्ते में थी। इस वजह से मृतक दास और उसके हत्यारोपी के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी।
मृतक के पिता ने भी एफआईआर में लड़की और गिरफ्तार हो चुके दो लोगों का नाम लिया था। पुलिस ने अपनी जांच के सिलसिले में 13 लोगों से पूछताछ की है।