{"_id":"5d21a1958ebc3e6d206dd42b","slug":"west-bengal-police-arrested-couple-for-killing-their-teenage-daughter-and-dumping-body-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़के से बेटी की नजदीकी नहीं हुई बर्दाश्त तो मां-बाप ने कर दी हत्या, शव को गंगा में फेंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लड़के से बेटी की नजदीकी नहीं हुई बर्दाश्त तो मां-बाप ने कर दी हत्या, शव को गंगा में फेंका
Sun, 07 Jul 2019 01:09 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माल्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माल्दा
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को एक जोड़े को कथित तौर पर अपनी 16 साल की बेटी की हत्या और शव को गंगा नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह अपनी बेटी के पास वाले गांव में रहने वाले एक युवक के साथ रिश्ते को लेकर नाराज थे। यह घटना माल्दा जिले के भूतनी के महेंद्रतोला गांव में घटी।
विज्ञापन
आरोपियों का नाम धीरेन मंडल (45) और उसकी पत्नी सुमति (40) है। इन्हें शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का नाम प्रतिमा मंडल है जो 16 साल की थी और पश्चिम नारायणपुर हाई स्कूल में कक्षा नौंवी में पढ़़ती थी। हाल ही में वह अंचित मंडल (17) के साथ रिश्ते में आई थी। यह पास के गांव में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अपराध के पीछे ऑनर किलिंग कारण हो सकता है। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी ने बताया है कि अंचित नीची जाति से ताल्लुक रखता है। हालांकि वह उन्हीं के सरनेम का इस्तेमाल करता है।'
विज्ञापन
भूतनी पुलिस स्टेशन के अधिकारी अभिषेक तालुकदार ने कहा, 'पीड़िता के माता-पिता को बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने दोनों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 201 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
माल्दा जिला पुलिस गोताखोरों की मदद से लड़की का शव ढूंढने की कोशिश कर रही है लेकिन शनिवार दोपहर तक शव नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की लगातार अपने मां-बाप की चेतावनियों को नजरअंदाज करती रही और उनकी इच्छा के विरुद्ध युवक से मिलना जारी रखा।
शुक्रवार शाम को प्रतिमा और उसके माता-पिता के बीच लड़ाई हो गई। उस दौरान दोनों ने प्रतिमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वह बैग को नदी के बीच में फेंकना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बैग मे कुछ पत्थर भर दिए। लेकिन उनके पास नाव नहीं थी। शुक्रवार शाम को उन्होंने नाव मालिक की जानकारी के बिना स्थानीय घाट से एक छोटी नाव ली। जब मालिक नाव को ढूंढने लगा तो उसे पता चला कि धीरेन और सुमति उसे लेकर गए हैं और उनके पास एक थैला था।'