{"_id":"5fd31fcf8ebc3e3d426924ac","slug":"west-bengal-police-arrested-a-jmb-suspected-member-investigation-is-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में जेएमबी का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, गैर मुस्लिमों के लिए चरमपंथी विचार फैलाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में जेएमबी का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, गैर मुस्लिमों के लिए चरमपंथी विचार फैलाने का आरोप
Fri, 11 Dec 2020 12:59 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल इकाई ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से जमात-उल-मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की उम्र 50 साल के आसपास है और वह सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गैर मुस्लिमों के लिए चरमपंथी विचार और घृणा फैलाता था।
विज्ञापन
आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था और वहां से इस्लामिक कट्टरवाद पर कई किताबें और दस्तावेज बरामद हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसका मोबाइल फोन और पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति जेएमबी के संपर्क में जान पड़ता है। हम उसके संपर्क के बारे में और जानकारियां पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी को बाद में शाम को शहर की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन