{"_id":"5c5d5f2bbdec224cb044e3e7","slug":"west-bengal-pm-narendra-modi-in-jalpaiguri-attack-on-opposition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में बोले मोदी- सीएम तो दीदी हैं, लेकिन दादागिरी किसी और की चल रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में बोले मोदी- सीएम तो दीदी हैं, लेकिन दादागिरी किसी और की चल रही है
Fri, 08 Feb 2019 04:21 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
Published by: यशवीर सिंह
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास की नीति के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने मजदूरों के बैंक में खाते खुलवाए। साथ ही बगान मजदूरों के खाते भी खुलवाए। भाजपा सरकार ने बंद पड़े बागान खुलवाने का काम किया है। हमने असंगठित कर्मचारियों को अब पेंशन देना का काम किया हैं। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बोल रहे थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस और ममता सरकार पर भी जमकर हमला बोला है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ बंगाल से मेरा एक खास रिश्ता भी है और ये रिश्ता आपको भी मालूम है। ये रिश्ता चाय का रिश्ता है। आप चाय उगाने वाले हैं और मैं चाय बनाने वाला हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जो दशकों से चल रहा है, वो खत्म होना चाहिए या नहीं? बंगाल के युवाओं को खून-खराबे से आजादी मिलनी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि जो सस्ता राशन बंगाल की जनता को मिल रहा है, मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन मिल रहा है, सस्ती दवाइयां मिल रही हैं, वो केंद्र सरकार भेज रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कल मैंने लोकसभा में जब महामिलावट कहा तो हंगामा हो गया। क्योंकि सच्चाई कहो तो यह हंगामा करते हैं। ममता दीदी बीजेपी के नेताओं को यहां आने से रोक रही हैं। टीएमसी सरकार की तमाम योजनाओं के नाम पर बिचौलियों का अधिकार है।
दीदी, दिल्ली जाने के लिए परेशान हैं और बंगाल के गरीब और मध्यम वर्ग को सिंडिकेट के गठबंधन से लूटने के लिए छोड़ दिया है। देश के इतिहास में ये पहली बार देखा गया है कि कोई मुख्यमंत्री हजारों गरीब लोगों को लूटने वालों के पक्ष में दिन-दहाड़े धरने पर बैठ जाए।
आज पश्चिम बंगाल में एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो गरीबों की मेहनत से जुटाई पाई-पाई को लूटने वालों के साथ खड़ी हैं। आखिर ममता दीदी चिटफंड घोटाले की जांच से आप इतना क्यों डरी हुई हैं? क्यों जिन लोगों पर जांच में लापरवाही बरतने का आऱोप है, उनके लिए धरना दे रही हैं?
मैं चिटफंड घोटाले के एक-एक पीड़ित को विश्वास दिलाता हूं कि आपको इस स्थिति में पहुंचाने वालों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाया जायेगा।

PM Narendra Modi in Jalpaiguri, West Bengal: North Bengal se mera ek khaas rishta bhi hai aur ye rishta aapko bhi maloom hai. Ye rishta chai ka rishta hai. Aap chai ugaane wale hain main chai banane wala hoon. pic.twitter.com/0u05KL4Q1c
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 8, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर जो दशकों से चल रहा है, वो खत्म होना चाहिए या नहीं? बंगाल के युवाओं को खून-खराबे से आजादी मिलनी चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि जो सस्ता राशन बंगाल की जनता को मिल रहा है, मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन मिल रहा है, सस्ती दवाइयां मिल रही हैं, वो केंद्र सरकार भेज रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कल मैंने लोकसभा में जब महामिलावट कहा तो हंगामा हो गया। क्योंकि सच्चाई कहो तो यह हंगामा करते हैं। ममता दीदी बीजेपी के नेताओं को यहां आने से रोक रही हैं। टीएमसी सरकार की तमाम योजनाओं के नाम पर बिचौलियों का अधिकार है।
दीदी, दिल्ली जाने के लिए परेशान हैं और बंगाल के गरीब और मध्यम वर्ग को सिंडिकेट के गठबंधन से लूटने के लिए छोड़ दिया है। देश के इतिहास में ये पहली बार देखा गया है कि कोई मुख्यमंत्री हजारों गरीब लोगों को लूटने वालों के पक्ष में दिन-दहाड़े धरने पर बैठ जाए।
आज पश्चिम बंगाल में एक ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो गरीबों की मेहनत से जुटाई पाई-पाई को लूटने वालों के साथ खड़ी हैं। आखिर ममता दीदी चिटफंड घोटाले की जांच से आप इतना क्यों डरी हुई हैं? क्यों जिन लोगों पर जांच में लापरवाही बरतने का आऱोप है, उनके लिए धरना दे रही हैं?
मैं चिटफंड घोटाले के एक-एक पीड़ित को विश्वास दिलाता हूं कि आपको इस स्थिति में पहुंचाने वालों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाया जायेगा।
हम गरीबों को लूटने और देश की सेना को धोखा देने वालों को विदेशों से उठाके ला रहें हैं
उन्होंने कहा कि आज हर उस व्यक्ति को मोदी से कष्ट है जो पूरी तरह से भ्रष्ट है। हम गरीबों को लूटने और देश की सेना को धोखा देने वालों को विदेशों से उठाके ला रहें है और महामिलावट वाले उन्हें बचाने का प्रयास कर रहें हैं। बंगाल की सरकार द्वारा घुसपैठियों का स्वागत किया जाता है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के नेताओं को बंगाल आने से रोका जा रहा है।
पूर्ण बहुमत की सरकार के कारण ही आज देश के विकास को गति मिल रही है। अगर आपने साढ़े 4 साल पहले एक मजबूत सरकार के लिए वोट नहीं दिया होता, तो दशकों से लटका भारत- बांग्लादेश सीमा विवाद आज भी नहीं सुलझ पाता। महिला अधिकारों पर झूठ बोलने वाली कांग्रेस ने अपनी असली सच्चाई भी देश के सामने रख दी है।
तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस किस हद तक जा सकती है, ये भी उसने कल फिर बता दिया है। कांग्रेस ने अब खुलकर कह दिया है कि वो तीन तलाक पर बन रहे कानून का विरोध करती है। राजीव गांधी के समय, शाह बानो केस में कांग्रेस ने जो गलती की थी, अब वही गुनाह उसने कर दिया है। वो भूल गई है कि तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को कितने बुरे दौर से गुजरना होता है, कितने संकटों से गुजरना होता है। लेकिन तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद से गुजरने वाली कांग्रेस ने, न सिर्फ तीन तलाक कानून को संसद में रोका, बल्कि उसे अब खत्म करने की भी बात करने लगी है।
मैं देश की सभी मुस्लिम बहनों-बेटियों को ये भरोसा देना चाहता हूं कि तीन तलाक कानून को हटने नहीं दिया जाएगा। बीजेपी, महिलाओं के अधिकार के लिए, महिलाओं को न्याय के लिए, पूरी तरह प्रतिबद्ध है।