फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Panchayat Polls, TMC MP said behind violence in Murshidabad Cong Left and BJP

West Bengal: चुनाव में हिंसा के पीछे भाजपा, कांग्रेस और वामदल, TMC सांसद के बयान से विपक्षी एकता को लगेगा झटका

Mon, 12 Jun 2023 10:49 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Jun 2023 10:49 PM IST
सार

टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा ने कहा कि पिछले कई चुनावों से तीनों पार्टियां मिलकर ममता बनर्जी को चुनाव में हराना चाहती हैं, लेकिन ममता बनर्जी हर चुनाव में ज्यादा सीटों से चुनाव जीत रही हैं।

विज्ञापन
West Bengal Panchayat Polls, TMC MP said behind violence in Murshidabad Cong Left and BJP
टीएमसी सांसद डोला सेन - फोटो : ANI

विस्तार

अगले साल होने लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां केंद्रशासित भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन टीएमसी सांसद ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे विपक्षी एकता को झटका लग सकता है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डोला सेन ने सोमवार को पंचायत चुनाव से पहले हुई मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के पीछे कांग्रेस, वामदल और भाजपा का हाथ बताया है।

विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा और वामदल बंगाल में टीएमसी को हराना चाहते हैं
टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा ने कहा कि पिछले कई चुनावों से तीनों पार्टियां मिलकर ममता बनर्जी को चुनाव में हराना चाहती हैं, लेकिन ममता बनर्जी हर चुनाव में ज्यादा सीटों से चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के बाहर स्थिति अलग है लेकिन बंगाल में कांग्रेस पार्टी, वामदल और भारतीय जनता पार्टी मिलकर ममता बनर्जी को चुनाव में हराना चाहते हैं।
विज्ञापन


बयान से विपक्षी एकता में आ सकती है खटास
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बंगाल विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को पीछे मदद करने वाले वामदल और कांग्रेस हैं। विपक्षी दलों की बैठक से पहले सेन का बयान विपक्षी एकता में भूचाल ला सकता है। अब देखना होगा इस बयान के बाद अन्य विपक्षी दल क्या रुख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में जंगल राज
घटना के बाद, पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में जंगल राज है और उन्होंने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। साथ ही बोला था कि वह कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने के पक्ष में है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव एक ही चरण में 8 जुलाई को होंगे। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed