फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal panchayat elections voting tmc bjp poll violence central forces mamata banerjee news update hindi

West Bengal: बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मुर्शिदाबाद में टीएमसी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 08 Jul 2023 07:20 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 08 Jul 2023 07:20 AM IST
सार

West Bengal Panchayat Elections: 22 जिला परिषदों, 9730 पंचायत समितियों और 63229 ग्राम पंचायतों की सीटों के लिए मतदान हो रहा है। करीब 5.67 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

विज्ञापन
west bengal panchayat elections voting tmc bjp poll violence central forces mamata banerjee news update hindi
पश्विम बंगाल में पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पंचायत चुनाव में 73 हजार से अधिक सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के करीब 83 हजार जवानों की मतदान केंद्रों पर तैनाती की गई है। केंद्रीय बलों के साथ 19 राज्यों की सशस्त्र पुलिस भी बंगाल में तैनात है, जिन्हें चुनाव के दौरान सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन


इस बीच, राज्य के सभी जिलों में विभिन्न पोलिंग बूथ पर शुक्रवार रात मतदान कर्मी पहुंच चुके हैं। हालांकि, कुछ जिले में सभी जगह केंद्रीय बल नहीं पहुंच सके हैं। नतीजतन मतदान कर्मी असुरक्षित महसूस रहे हैं और हिंसा तथा आशांति को लेकर आशंकित हैं। राज्य चुनाव आयोग ने बैलेट पेपर की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
विज्ञापन


5.67 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
22 जिला परिषदों, 9730 पंचायत समितियों और 63229 ग्राम पंचायतों की सीटों के लिए मतदान होना है। करीब 5.67 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बीच, राज्यभर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। अब तक एक किशोर सहित 20 लोगों की मौत हो चुकी है। पहली बार पंचायत चुनाव में राज भवन बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल खुद लोगों तक पहुंच रहे हैं और उनकी पीढ़ा को सुन रहे हैं। बंगाल चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के लिए लगभग 65,000 केंद्रीय बलों और 70,000 राज्य पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2013 के पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बावजूद टीएमसी ने 85 प्रतिशत से अधिक सीटें जीती थीं। 2018 के पंचायत चुनावों में टीएमसी ने 90 प्रतिशत पंचायत सीटें और सभी 22 जिला परिषद सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।




मुर्शिदाबाद में टीएमसी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े
वहीं, बीती रात मुर्शिदाबाद जिले में एक घर में तोड़फोड़ की गई। बताया गया है कि शुक्रवार की रात तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एक अन्य घटना में भाजपा के उम्मीदवार के घर पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। घायलों को कूचबिहार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed