{"_id":"5ad3d20d4f1c1b87028b4c5b","slug":"west-bengal-panchayat-election-kolkata-hc-to-hear-the-state-government-s-plea-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल पंचायत चुनावः राज्य सरकार की याचिका पर हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प. बंगाल पंचायत चुनावः राज्य सरकार की याचिका पर हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने होने वाले पंचायत चुनावों की प्रक्रिया पर रोक के अदालती फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से दायर एक याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक पंचायत चुनावों की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। सरकार ने अपनी याचिका में एकल पीठ के इसी आदेश को चुनौती दी है। भाजपा की ओर से दायर एक याचिका पर अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग से सोमवार तक चुनाव प्रक्रिया पर विस्तृत स्थिति रिपोर्ट मांगी है। इस याचिका पर सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
अदालत ने चुनाव आयोग से दूसरी तथ्यों के अलावा नामांकन पत्रों की तादाद और रद्द होने वाले नामांकनों का प्रतिशत भी बताने को कहा है। अदालत के अगले आदेश तक नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया ठप रहेगी।
विज्ञापन
विपक्ष का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से जारी हिंसा के चलते हजारों उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कोई जनाधार नहीं होने की वजह से विपक्षी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रक्रिया में रोड़े अटकाने के लिए अदालतों का सहारा ले रही हैं।