फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Panchayat Election cm Mamata Banerjee new campaign stunt

Bengal Panchayat Election: चुनाव क्या-क्या न करा दे...कभी मोमो तो कभी चाय, सीएम ममता का नया प्रचार स्टंट

Tue, 27 Jun 2023 07:40 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाल ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाल ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 27 Jun 2023 07:40 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले भी चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बना चुकी हैं और मोमो भी बनाकर लोगों को खिला चुकी हैं। अब इसे लोग चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। 
 

विज्ञापन
West Bengal Panchayat Election cm Mamata Banerjee new campaign stunt
Mamata banerjee - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव में बड़ी ताकत है। चुनाव राजनेताओं से क्या-क्या नहीं करवा देती। कई बार हमने बड़े -बड़े नेताओं को चुनावों में नाचते देखा, तो कभी किसी राजनेता को रोतो देखा। कान पकड़कर माफी मांगते देखा। एक नजारा सोमवार को उत्तर बंगाल में भी देखने को मिला, जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाय बनाकर लोगों को पिलाती दिखीं। उनका चाय बनाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं, चुनाव क्या-क्या न करा दे...।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कूचबिहार से पंचायत चुनाव के लिए प्रचार शुरू किया। यहां से चंदामारी में चुनावी सभा में भाषण देने के बाद तृणमूल सुप्रीमो नागराकाटा में सड़क के किनारे एक छोटी सी चाय की दुकान पर गईं। उन्होंने खुद टी स्टॉल में चाय बनाई और लोगों को चाय पिलाई। हालांकि मुख्यमंत्री का ऐसा व्यवहार सामान्य है, लेकिन चाय दुकानदार देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टी स्टॉल में चाय बनाने में मौजूद महिला की मदद की। उसके बाद खुद चाय बनाकर लोगों को परोसा। ममता बनर्जी ने पहली बार ऐसा नहीं किया है। इससे पहले भी टीएमसी अध्यक्ष ममता चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बना चुकी हैं और मोमो भी बनाकर लोगों को खिला चुकी हैं। अब इसे लोग चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed