फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal panchayat election central armed forces deployment starts sec demand 800 companies mamata banerjee

West Bengal: पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगी केंद्रीय बलों की 800 कंपनियां, 315 भेजी गईं

Fri, 23 Jun 2023 11:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Jun 2023 11:07 AM IST
सार

गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने गृह मंत्रालय से केंद्रीय बलों की 800 कंपनियों की मांग की है ताकि राज्य के सभी जिलों में इनकी तैनाती की जा सके। 

विज्ञापन
west bengal panchayat election central armed forces deployment starts sec demand 800 companies mamata banerjee
निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की 800 कंपनियां मांगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की मांग पर केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों की तैनाती की मांग की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय बलों की 315 कंपनियों की तुरंत तैनाती के भी आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने गृह मंत्रालय से केंद्रीय बलों की 800 कंपनियों की मांग की है ताकि राज्य के सभी जिलों में इनकी तैनाती की जा सके। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगे थी महज 22 कंपनियां
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को मतदान होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की महज 22 कंपनियों की मांग की। 2013 के पंचायत चुनाव में 82 हजार केंद्रीय पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस तरह राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार महज करीब 1700 केंद्रीय पुलिसकर्मियों की ही मांग की, जिसे अदालत ने पूरी तरह से अपर्याप्त बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंगाल पंचायत चुनाव: केंद्रीय बलों की तैनाती का HC का आदेश बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ममता सरकार को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की फटकार के बाद मांगी 800 कंपनियां
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कोलकाता हाईकोर्ट में कोर्ट की अवमानना को लेकर याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजीव सिन्हा को फटकार लगाई और कहा कि 'अगर उन्हें आदेश लेने में परेशानी है तो वह पद छोड़ सकते हैं।' कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2013 में 17 जिले थे, जो अब  बढ़कर 22 हो गए हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव के लिए कम से कम 82 हजार केंद्रीय पुलिसकर्मियों की तैनाती अगले 24 घंटे में होनी चाहिए। कोर्ट की फटकार के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग ने 800 कंपनियों की मांग गृह मंत्रालय से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed