फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Omicron variant found in an intern of Kolkata Medical College without traveling abroad

पश्चिम बंगाल : बिना विदेश यात्रा किए ओमिक्रॉन संक्रमित हुआ युवक, अब इन तीन लोगों की है तलाश

Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। राज्य में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की अब संख्या छह हो गई है।

विज्ञापन
West Bengal: Omicron variant found in an intern of Kolkata Medical College without traveling abroad
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कोलकाता मेडिकल कॉलेज के एक इंटर्न में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। राज्य में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की अब संख्या छह हो गई है।

विज्ञापन


मेडिकल इंटर्न को छोड़कर बाकी सभी संक्रमित विदेश यात्रा करके आए हैं। अधिकारी ने कहा, राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के छह मामले हैं। इनमें सभी पुरुष हैं। इंटर्न के संपर्क में आए तीन लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, चूंकि वह चिकित्सकीय पेशेवर हैं, इसलिए हो सकता है कि वह मरीजों के संपर्क में आए हों। हालांकि, पुष्टि के बिना हम निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते। हम मामले को देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि इस बीच पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 की वजह से चार लोगों की मौत हुई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 19,711 तक पहुंच गई है। राज्य में कोलकाता में कम से कम 552 नए मामले सामने आए हैं।


पिछले 24 घंटों में कुल 536 लोगों को छुट्टी दे दी गई, राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 16,02,913 हो गई। डिस्चार्ज रेट 98.33 फीसदी रहा। शुक्रवार को 32,373 का परीक्षण किया गया है। बंगाल में वर्तमान में 7,458 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 2,12,01,833 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed