फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal news Calcutta University will start a campaign where every citizen above 45 years have to take vaccine

फैसला: 45 साल से ऊपर हर कर्मचारी को लगेगा टीका, कलकत्ता विश्वविद्यालय ने की तैयारी

Sat, 24 Apr 2021 03:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 24 Apr 2021 03:31 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता विश्विद्यालय में 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन
west bengal news Calcutta University will start a campaign where every citizen above 45 years have to take vaccine
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मामलों के अचानक बढ़ने के मद्देनजर कलकत्ता विश्वविद्यालय ने 45 साल से अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह है विश्वविद्यालय की योजना
कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने शनिवार (24 अप्रैल) को बताया कि कोरोना का यह वैरिएंट बेहद संक्रामक है। ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि 45 वर्ष से अधिक के कर्मचारियों को इसका जोखिम नहीं हो। कुलपति ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए निधि विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा और यह दो परिसरों में होगा।
विज्ञापन


पहला केंद्र राजा बाजार साइंस कॉलेज में बनाया जाएगा, जहां 27 और 30 अप्रैल को टीकाकरण होगा। वहीं, दूसरा केंद्र बालीगंज साइंस कॉलेज कैंपस होगा, जहां 28 और 29 अप्रैल को टीकाकरण होगा। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि टीका लगवाने के लिए सबको व्यक्तिगत तौर पर सहमति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से लिया गया फैसला
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल का एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है, जिसने अपने कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण अभियान को चुना है। प्रवक्ता ने कहा, 'कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं लेकिन कुछ कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के लिए आना पड़ता है। हमने कोरोना वायरस के दोबारा प्रसार के बाद आने वाले कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी है लेकिन प्रशासनिक कार्यों के लिए हम कार्यालय को बंद रखने का जोखिम नहीं ले सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed