फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Minor alone at home allegedly raped and killed in Jalpaiguri one arrested Updates

बंगाल: जलपाईगुड़ी में घर में अकेली नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी

Mon, 02 Jan 2023 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Jan 2023 09:47 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महतो ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जलपाईगुड़ी के एसपी ने बताया कि हमें परिवार से एक शिकायत मिली है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
West Bengal: Minor alone at home allegedly raped and killed in Jalpaiguri one arrested Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के बाला पारा में नए साल की पूर्व संध्या पर एक नाबालिग लड़की के कथित रूप से दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। इसके बाद रविवार से ही इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के पिता ने पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और आरोपी युवकों के घरों में तोड़फोड़ की।  पुलिस के अनुसार, पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है, जिसके साथ शनिवार की रात उसके घर पर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था, जब उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत महतो ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जलपाईगुड़ी के एसपी ने बताया कि हमें परिवार से एक शिकायत मिली है और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। हमने मजिस्ट्रेट से आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का अनुरोध किया। किसी भी अवांछित घटना से बचने के लिए पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने दावा किया कि अपराधियों में से एक ने उन्हें फोन कर अपनी बेटी की मौत की जानकारी दी। घर पहुंचने पर पिता ने देखा कि बच्ची का शव फर्श पर पड़ा था और चोट के निशान थे। पिता ने कहा कि ये लड़के अक्सर मेरी बेटी को परेशान करते थे और उसे ताने मारते थे। वे लंबे समय से मेरी बेटी के पीछे पड़े थे। मैंने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और मैं उन्हें सजा दिलाना चाहता हूं।


खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने पांचों आरोपी व्यक्तियों के घरों पर धावा बोल दिया और उनके घरों में तोड़फोड़ की। कोतवाली थाने के आईसी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर गया और स्थिति पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का एक बड़ा वर्ग कथित अपराधियों की गिरफ्तारी और सजा की मांग को लेकर कोतवाली थाना परिसर के अंदर प्रदर्शन करने गया। जलपाईगुड़ी के एसपी बिस्वजीत महतो ने कहा कि हमने दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम मौत के कारणों का पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed