{"_id":"631ded47a9142402f5597a9d","slug":"west-bengal-minister-firhad-hakim-will-now-sit-on-parth-chair-in-bengal-assembly-biman-banerjee-decided","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: बंगाल विधानसभा में अब पार्थ की कुर्सी पर बैठेंगे मंत्री फिरहाद हकीम, बिमान बनर्जी ने किया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: बंगाल विधानसभा में अब पार्थ की कुर्सी पर बैठेंगे मंत्री फिरहाद हकीम, बिमान बनर्जी ने किया फैसला
Sun, 11 Sep 2022 07:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 Sep 2022 07:44 PM IST
सार
विधायक व मंत्री रहते पार्थ विधानसभा का सत्र चलने के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बगल वाली सीट पर बैठा करते थे, लेकिन अब उनकी जगह राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम बैठेंगे।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
बंगाल विधानसभा में जिस कुर्सी पर पार्थ चटर्जी बैठा करते थे, वहां अब फिरहाद हकीम बैठेंगे। बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी शिक्षक घोटाला मामले में जेल में हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें घोटाले की जांच चलने तक तृणमूल कांग्रेस के सभी पदों से भी निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विधानसभा की सारी समितियों से भी हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
विधायक व मंत्री रहते पार्थ विधानसभा का सत्र चलने के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बगल वाली सीट पर बैठा करते थे, लेकिन अब उनकी जगह राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि फिरहाद हकीम की गिनती ममता के बेहद करीबियों में होती है। वे बंगाल में तृणमूल का प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा भी हैं। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे पहले राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री से उस सीट पर बैठने का अनुरोध किया था। उसके बाद विस स्पीकर ने फिरहाद से बात की तो वे मान गए। बताया जा रहा है कि राज्य के वर्तमान शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु व खेल मंत्री अरूप बिश्वास भी विधानसभा में मुख्यमंत्री के ही आसपास बैठेंगे।
विज्ञापन