फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Medical Council suspends ex-TMC MP Santanu Sen over ‘foreign degree’ claim

Bengal: पूर्व सांसद शांतनु सेन को विदेशी डिग्री का दावा करना पड़ा महंगा, बंगाल मेडिकल काउंसिल ने किया निलंबित

Thu, 03 Jul 2025 07:28 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Medical Council suspends ex-TMC MP Santanu Sen over ‘foreign degree’ claim
पूर्व सांसद शांतनु सेन - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध डॉक्टर शांतनु सेन को दो साल के लिए निलंबित कर दिया। उन पर अपने चिकित्सकीय अभ्यास के दौरान विदेशी मेडिकल डिग्री का प्रमाणित दावा किए बिना उल्लेख करने का आरोप है।

विज्ञापन


बता दें कि सेन को पिछले साल मेडिकल काउंसिल से नामित सदस्य के रूप में हटा दिया गया था। जब उन्होंने आरजी कर अस्पताल में हुए दुष्कर्म-हत्या मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। काउंसिल के अध्यक्ष सुदीप्तो रॉय ने कहा, शांतनु सेन को निलंबित किया गया है क्योंकि वह अपनी विदेशी डिग्री के उल्लेख को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने केवल एक प्रमाणपत्र दिखाया लेकिन यह साबित करने के लिए कोई और दस्तावेज नहीं पेश कर सके कि क्या ऐसी डिग्रियों का इस तरह से अभ्यास के दौरान उल्लेख किया जा सकता है।
विज्ञापन


रॉय के अनुसार, सेन को 3 जुलाई को काउंसिल के सदस्यों के सामने पेश होने को कहा गया था, जिसके बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया। जब इस बारे में शांतनु सेन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें काउंसिल से अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन उन्होंने पहले ही मीडिया को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतनु सेन ने आरोप लगाया, राज्य मेडिकल काउंसिल का रवैया प्रतिशोधात्मक है। वे मेरे प्रैक्टिस करने के अधिकार और मेरी वैध मेडिकल डिग्री का उल्लेख करने के अधिकार को नहीं छीन सकते। कई अन्य डॉक्टर भी, जिन्होंने विदेशी संस्थानों से वैध डिग्री प्राप्त की है। सेन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी विदेशी डिग्री के पंजीकरण के लिए मेडिकल काउंसिल को 10,000 रुपये शुल्क के रूप में जमा किया है और एक लिखित आवेदन भी दिया है।


ये भी पढ़ें: दिल्ली: पर्यावरण मंत्री ने CAQM को लिखा पत्र, पुराने वाहनों को तेल न देने के फैसले पर रोक लगाने का किया आग्रह

उन्होंने कहा, जैसे ही मुझे निलंबन पत्र मिलेगा, मैं अपने व्यक्तिगत अधिकार, सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी कदम ज़रूर उठाऊंगा। गौरतलब है कि शांतनु सेन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य हैं। इससे पहले उन्हें टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था और पार्टी ने आरजी कर कांड के मामले में प्रशासन की आलोचना करने और जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन देने पर उन्हें फटकार भी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed