फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Massive fire broke out in the building near Kolkata Raj Bhavan two injured

West Bengal: कोलकाता राजभवन के पास इमारत में लगी भीषण आग, सीएम-राज्यपाल ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
सार

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांच मंजिला सराफ हाउस, एक व्यावसायिक इमारत की छत पर आग लग गई। अधिकारियों ने कहा आग पर काबू पाने के लिए 15 फायर टेंडर और एक 55 मीटर हाइड्रोलिक सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
West Bengal Massive fire broke out in the building near Kolkata Raj Bhavan two injured
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के मध्य भाग में राजभवन के पास एक बहुमंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक दमकलकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पांच मंजिला सराफ हाउस, एक व्यावसायिक इमारत की छत पर आग लग गई। अधिकारियों ने कहा आग पर काबू पाने के लिए 15 फायर टेंडर और एक 55 मीटर हाइड्रोलिक सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया। करीब नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि करीब दस बजे आग लगी थी और शाम करीब 7.10 बजे इस पर  काबू पा लिया गया। भीषण आग को देखते हुए आस-पास की इमारतों को भी खाली करा दिया गया और वहां से लोगों को हटा दिया गया। 
विज्ञापन


दमकलकर्मी समेत दो हुए घायल
घायलों में एक व्यक्ति की पहचान 'सराफ हाउस' के केयरटेकर महितोष देबनाथ के रूप में हुई है, जो इमारत से बाहर आने के दौरान सीढ़ी पर गिर गया था और दूसरा दमकलकर्मी जॉयदीप चक्रवर्ती है। दोनों घायलों को उपचार के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चक्रवर्ती को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि देबनाथ का उपचार किया जा रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मौके का लिया जायजा
आग लगने की सूचना मिलने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस राजभवन से बाहर आए। स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इलाके में पहुंचीं। राज्यपाल ने कहा, वह आग का जायजा लेने के लिए बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने जरूरत पड़ने पर राजभवन से हर तरह की मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, मौजूद दमकल कर्मियों ने अच्छा काम किया हैं।


अग्निशमन विभाग के अधिकारी जांच में जुटे
राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस, शहर के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और कोलकाता पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस के स्थानीय पार्षद संतोष पाठक ने आरोप लगाया कि आग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी जहां अवैध निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि 2016 में कई लिखित शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कोलकाता नगर निगम को दोषी ठहराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed