फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Massive fire breaks out in Siliguri slum

West Bengal: सिलीगुड़ी की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां राख, सिलेंडर फटे, तीन की हालत गंभीर

Sun, 20 Nov 2022 12:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, सिलीगुड़ी।
एजेंसी, सिलीगुड़ी। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 20 Nov 2022 12:38 AM IST
सार

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आयुक्त अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है। ऑपरेशन के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। आग कैसे लगी, इसकी जांच विभाग करेगा।

विज्ञापन
West Bengal: Massive fire breaks out in Siliguri slum
जलपाईगुड़ी की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में शनिवार शाम एक झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग में एक दमकलकर्मी और एक बच्चे सहित कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर 18 के राणा बस्ती में रात करीब 8 बजे लगी आग में सैकड़ों मकानों और दुकानों के जलकर खाक होने की आशंका है। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की आठ गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार घटना के वक्त जो शहर में ही थे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी गुड़िया दास ने बताया कि झुग्गी के एक हिस्से से भारी धुआं उठते हुए देखा और इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेंडर फटे 
जानकारी के अनुसार, घनी आबादी वाली झुग्गियों में आग तेजी से फैल गई। इस दौरान कई सिलेंडरों में विस्फोट भी हो गया। इससे आग और भड़क गई। इस बस्ती में करीब 2000 लोग रहते थे। स्थानीय निवासियों ने कहा कि जब आग फैली तो वे अपने घरों से भागकर बाहर निकल आए और अपना कीमती सामान लेने का समय नहीं मिला। वार्ड पार्षद मिली सिन्हा झुग्गीवासियों को सांत्वना देती नजर आईं।

जलपाईगुड़ी में भी लगी आग, एक दमकल कर्मी झुलसा
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी  में शनिवार रात एक झुग्गी में भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाए जाने के दौरान एक दमकल कर्मी झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, आग शहर के बागराकोट इलाके की झुग्गियों में लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed