शपथ ग्रहण में बहस: राज्यपाल बोले- लोकतंत्र के लिए हिंसा ठीक नहीं, ममता ने यूं किया पलटवार
आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। इस पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संवेदनहीन हिंसा को लेकर जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के समक्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पद की शपथ ली। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़ के बीच हिंसा के मुद्दे को लेकर हल्की से बहस देखने को मिली।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि इस बेवजह हो रही हिंसा की घटनाओं का अंत हो और मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून व्यवस्था को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।
I congratulate Mamata Ji on her third term. Our priority is that we must bring an end to this senseless violence that has affected society at large. I have every hope that the CM on an urgent basis will take all steps to restore rule of law: West Bengal Governor pic.twitter.com/bn3jbtQaGM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 5, 2021
हालांकि ममता बनर्जी ने राज्यपाल के इस अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि मेरे शपथ लेने से पहले तक राज्य में कानून व्यवस्था का दारोमदार चुनाव आयोग के पास था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.