West Bengal: ममता बोलीं- कालियागंज थाने में बाहरी लोगों ने आग लगाई; स्कूल में घुसे बंदूकधारी को पुलिस ने किया
ममता बनर्जी मालदा के एक स्कूल में बंदूक के साथ घुसने वाले एक व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक साजिश हो सकता है। स्कूल में बंदूक लहराना केवल पागलपन नहीं हो सकता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाने को आग के हवाले करने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाहरी लोगों पर आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कालियागंज थाने और निजी संपत्ति पर हमले करने के लिए बाहरी लोगों को राज्य में लाया गया था। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाया कि नाबालिग लड़की की मौत के बाद कालियागंज में तोड़-फोड़ की घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने पुलिस को आगजनी में शामिल लोगों की संपत्तियों को कुर्क करने का निर्देश दिया।
ममता बनर्जी मालदा के एक स्कूल में बंदूक के साथ घुसने वाले एक व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक साजिश हो सकता है। स्कूल में बंदूक लहराना केवल पागलपन नहीं हो सकता।
क्या है मामला?
दरअसल, मालदा जिले के एक उच्च विद्यालय में चल रही कक्षा में बुधवार को एक बंदूकधारी घुस आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के ओल्ड मालदा इलाके में स्थित मुचिया आंचल चंद्रमोहन उच्च विद्यालय के छात्रों में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति बंदूक लेकर कक्षा में घुस गया। उसने बच्चों और शिक्षक को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसका बेटा और पत्नी एक साल से लापता हैं। ऐसा करके वह प्रशासन पर दबाव बनाना चाहता था। हादसे के बाद परेशान अभिभावक स्कूल पहुंचे। हालांकि, घटना के बाद कक्षाएं निलंबित कर दी गईं।
#WATCH | Malda, WB | A gun-wielding man, Deb Ballabh, tried to hold hostage students in a classroom of Muchia Anchal Chandra Mohan High School. He was later overpowered & arrested by Police. No one was injured in the incident. A police probe is underway
(Note: Abusive language) pic.twitter.com/86OU8Cw8Np — ANI (@ANI) April 26, 2023
पुलिस ने बताई पूरी कहानी
बताया गया कि मालदा में एक व्यक्ति ने बंदूक की नौक पर सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कथित तौर पर बंधक बनाया। बाद में पुलिस ने बच्चों को बचाया और व्यक्ति को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने स्कूल में प्रदर्शन किया, जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। SP प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि हमारे पास सूचना आई थी कि बाहरी व्यक्ति स्कूल में घुस गया है। बाद में पता चला कि उसके पास हथियार भी है। सारे विद्यार्थी सुरक्षित है। हमें पता चला कि उसका अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कोई समस्या है, जिसको लेकर उसने यह किया है। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं।