फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Mamata Banerjee Claimed Outsider set fire Kaliaganj ps Police arrested gunman entered Malda school

West Bengal: ममता बोलीं-  कालियागंज थाने में बाहरी लोगों ने आग लगाई; स्कूल में घुसे बंदूकधारी को पुलिस ने किया

Wed, 26 Apr 2023 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

ममता बनर्जी मालदा के एक स्कूल में बंदूक के साथ घुसने वाले एक व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक साजिश हो सकता है। स्कूल में बंदूक लहराना केवल पागलपन नहीं हो सकता।

विज्ञापन
West Bengal Mamata Banerjee Claimed Outsider set fire Kaliaganj ps Police arrested gunman entered Malda school
West Bengal - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाने  को आग के हवाले करने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाहरी लोगों पर आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कालियागंज थाने और निजी संपत्ति पर हमले करने के लिए बाहरी लोगों को राज्य में लाया गया था। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर आरोप लगाया कि नाबालिग लड़की की मौत के बाद कालियागंज में तोड़-फोड़ की घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने पुलिस को आगजनी में शामिल लोगों की संपत्तियों को कुर्क करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


ममता बनर्जी मालदा के एक स्कूल में बंदूक के साथ घुसने वाले एक व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक साजिश हो सकता है। स्कूल में बंदूक लहराना केवल पागलपन नहीं हो सकता।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, मालदा जिले के एक उच्च विद्यालय में चल रही कक्षा में बुधवार को एक बंदूकधारी घुस आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के ओल्ड मालदा इलाके में स्थित मुचिया आंचल चंद्रमोहन उच्च विद्यालय के छात्रों में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति बंदूक लेकर कक्षा में घुस गया। उसने बच्चों और शिक्षक को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसका बेटा और पत्नी एक साल से लापता हैं। ऐसा करके वह प्रशासन पर दबाव बनाना चाहता था। हादसे के बाद परेशान अभिभावक स्कूल पहुंचे। हालांकि, घटना के बाद कक्षाएं निलंबित कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताई पूरी कहानी
बताया गया कि मालदा में एक व्यक्ति ने बंदूक की नौक पर सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कथित तौर पर बंधक बनाया। बाद में पुलिस ने बच्चों को बचाया और व्यक्ति को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने स्कूल में प्रदर्शन किया, जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। SP प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि  हमारे पास सूचना आई थी कि बाहरी व्यक्ति स्कूल में घुस गया है। बाद में पता चला कि उसके पास हथियार भी है। सारे विद्यार्थी सुरक्षित है। हमें पता चला कि उसका अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कोई समस्या है, जिसको लेकर उसने यह किया है। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed