{"_id":"60c138998ebc3e16eb049b5f","slug":"west-bengal-mamata-banerjee-asked-why-the-center-has-the-right-to-give-corona-vaccine-to-private-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने पूछा- निजी अस्पतालों को कोरोना का टीका देने का अधिकार केंद्र के पास क्यों","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने पूछा- निजी अस्पतालों को कोरोना का टीका देने का अधिकार केंद्र के पास क्यों
Thu, 10 Jun 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 03:24 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, राज्य सचिवालय में किसान नेताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, कोविड से लेकर किसान तक भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश को गंभीर संकट में धकेल दिया है।
विज्ञापन
Mamata banerjee, PM Narendra Modi, Amit Shah
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर संघीय व्यवस्था की भावनाओं का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पूछा कि निजी अस्पतालों को कोरोना का 25 फीसदी टीका वितरित करने का अधिकार केंद्र ने अपने पास क्यों रखा है। राज्यों को यह अधिकार क्यों नहीं दिया है।
विज्ञापन
तृणमूल सुप्रीमो ने कोरोना के इलाज में आवश्यक दवाओं, उपकरणों और टीके पर जीएसटी लगाने का विरोध किया। राज्य सचिवालय में किसान नेताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, कोविड से लेकर किसान तक भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश को गंभीर संकट में धकेल दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, केंद्र ने कहा है कि वह 25 फीसदी टीका सीधे निजी अस्पतालों को मुहैया कराएगा। केंद्र क्यों? संघीय ढांचे में केंद्र की योजनाओं को राज्य लागू करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वह केवल राज्यों के खिलाफ बोलना जानते हैं। वह केवल बांटकर राज करना जानते हैं। कोरोना टीकों पर पांच फीसदी जीएसटी हटाने के बारे में प्रधानमंत्री ने क्यों नहीं कुछ कहा?
विज्ञापन