फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Lok Sabha Election Results Violence affected meets BJP Central Team in Cooch Behar news and update

बंगाल मे चुनाव बाद हिंसा: किसी के सिर पर चोट, तो कोई व्हील चेयर पर; आपबीती सुनाते हुए फफक पड़े पीड़ित

Mon, 17 Jun 2024 09:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन. अर्जुन, कूचबिहार/सिलीगुड़ी
एन. अर्जुन, कूचबिहार/सिलीगुड़ी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Jun 2024 09:52 PM IST
सार

भाजपा टीम के सदस्य इसके बाद डायमंड हार्बर और संदेशखाली जाएंगे। टीम में संयोजक बिप्लब देब, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और दो राज्यसभा सांसद बृज लाल और कविता पाटीदार शामिल हैं।

विज्ञापन
West Bengal Lok Sabha Election Results Violence affected meets BJP Central Team in Cooch Behar news and update
पश्चिम बंगाल पहुंची भाजपा की केंद्रीय टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सोमवार को कूचबिहार का दौरा किया। टीम के सदस्य ने हर एक की बात सुनी। कमेटी के सदस्य समर्थकों का हाल देखकर दंग रह गए। किसी के पेट में चोट है, तो किसी के सिर पर पट्टी बंधी है। कोई व्हील चेयर पर है तो कोई बिस्तर से उठ नहीं पा रहा है। एक महिला के साथ इसलिए दुष्कर्म किया गया, क्योंकि उसने भाजपा के लिए काम किया था। आप बीती सुनाते हुए हर कोई फफक पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा टीम के सदस्य इसके बाद डायमंड हार्बर और संदेशखाली जाएंगे। टीम में संयोजक बिप्लब देब, वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और दो राज्यसभा सांसद बृज लाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। वे उन पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले, जो 4 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कथित चुनाव बाद हिंसा के कारण अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। देब ने कहा, चुनाव परिणाम के बाद भी चुनाव के बाद हिंसा करना तृणमूल कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने कहा, जितनी जल्दी टीएमसी विपक्षी दलों पर हमला करने का यह रुख बदलेगी, पार्टी के लिए उतना ही बेहतर होगा। कथित चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए टीम 18 जून को कोलकाता के आसपास विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी।
विज्ञापन


'...इसलिए उसके साथ हुआ दुष्कर्म'
भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए एक महिला की वीडियो टैग करते लिए लिखा, जो अपनी आपबीती सुनाते है और रो पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे टीम की महिला सदस्य ढांढस बंधाते हैं। महिला ने टीम के सदस्यों को रोते हुए बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सीट जीतने के बाद, सीताई विधानसभा में आंचल प्रधान ने उसके साथ दुष्कर्म

किया, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने भाजपा के लिए काम किया। अमित मालवीय ने लिखा, ममता बनर्जी ने दुष्कर्म को राजनीतिक हिंसा के एक उपकरण के रूप में वैध बना दिया है। शेख
शाहजहां टीएमसी में अकेले राक्षस नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed