फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Laxmi Ratan Shukla revealed reason about his resignation

बंगाल: लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खोला राजनीति छोड़ने का राज, बोले- पहचान बदलने से खुश हूं

Thu, 07 Jan 2021 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Laxmi Ratan Shukla revealed reason about his resignation
टीएमसी विधायक लक्ष्मी रतन शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के हावड़ा जिला (सदर) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद, लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इसके पीछे का राज खोला। बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान शुक्ला ने गुरुवार को कहा कि मैं कुछ समय के लिए राजनीति छोड़ रहा हूं क्योंकि खेलों के विकास के लिए काम करना चाहते हूं।

विज्ञापन


शुक्ला ने अपनी क्रिकेट अकादमी में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं कुछ समय तक राजनीति में नहीं रहना चाहता। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया है।' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर कहा था कि शुक्ला ने त्यागपत्र में लिखा है कि वह खेल को अधिक समय देना चाहते हैं और विधायक बने रहेंगे। इसे नकारात्मक तरीके से न लें।
विज्ञापन


उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंगलवार को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस हावड़ा (सदर) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, अपने पत्र में उन्होंने साफ किया था कि विधायक के तौर पर वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा, 'मैं उन सबका निजी तौर पर आभार व्यक्त करता हूं जिनसे मैं मिला हूं। मैं लोगों से मिलना जारी रखूंगा, क्योंकि मैं अब भी विधायक हूं। मैं बंगाल के लोगों का समर्थन के लिए आभार जताता हूं। वे आज भी मुझे खिलाड़ी कहकर बुलाते हैं और यही मेरी असली पहचान है। मैं खुश हूं कि मेरी पहचान नहीं बदली है।'

किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की संभावना को किया खारिज
लक्ष्मी रतन शुक्ला ने किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की संभावना को बृहस्पतिवार को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से ब्रेक ले रहे हैं और अपना सारा ध्यान खेल पर लगाएंगे। शुक्ला ने हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। 

शुक्ला ने कहा कि उन्होंने जैसे क्रिकेट खेला, वैसे ही पूरी ईमानदारी के साथ राजनीति की। उनकी पहचान एक क्रिकेटर के तौर पर है और अब वह खेलों पर अपना ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि वह विधायक के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और इसके बाद वह राजनीति से ब्रेक लेंगे। ऐसे में किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का सवाल ही नहीं है।  


बता दें कि लक्ष्मी रतन शुक्ला भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी वो कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति का रुख किया था और पश्चिम बंगाल के हावड़ा उत्तर से विधायक बने थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed