फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   west bengal krishna kalyani left bjp

Krishna Kalyani: पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और झटका, अब विधायक कृष्ण कल्याणी ने छोड़ी पार्टी  

Fri, 01 Oct 2021 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Oct 2021 02:04 PM IST
सार

भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।  

विज्ञापन
west bengal krishna kalyani left bjp
कृष्ण कल्याणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कृष्ण कल्याणी के इस्तीफ के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। जब उन्होंने बीजेपी जिलाध्यक्ष बासुदेव सरकार से विवाद के बाद किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन


एक दिन पहले ही भेजा गया था कारण बताओ नोटिस 
कृष्ण कल्याणी को एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस उन्हें रायगंज में भाजपा के सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी के बाद भेजा गया था। लेकिन इसके अगले ही दिन खुद कृष्ण कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी में नहीं रह सकता, जिसमें देबाश्री चौंधरी सांसद हैं। हालांकि, उन्होंने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच कल्याणी के इस्तीफे पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि रायगंज विधायक कृष्ण कल्याणी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। वह भाजपा नेतृत्व का अपमान कर रहे थे। पार्टी अपने सिस्टम और अनुशासन से समझौता नहीं करेगी। रही बात पार्टी छोड़ने और पार्टी में बने रहने की, तो यह हमारी प्राथमिकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी है इस्तीफे का दौर 
दो मई को टीएमसी के सत्ता में आने के बाद से पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं का पार्टी छोड़ना जारी है। इससे पहले बाबुल सुप्रियो और मुकुल राय के अलावा तीन अन्य विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed