फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Kolkata Police registers case against BJP national secretary Kailash Vijaywargiya including others

कोलकाताः भाजपा के महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं पर मामला दर्ज 

Fri, 09 Oct 2020 04:01 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 09 Oct 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Kolkata Police registers case against BJP national secretary Kailash Vijaywargiya including others
Kailash Vijaywargiya - फोटो : ANI

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, सांसद लॉकेट चटर्जी, अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, भाजपा नेताओं भारती घोष और जयप्रकाश मजूमदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर गैरकानूनी ढंग से विधानसभा जाने और कानून के उल्लंघन का आरोप है। 

विज्ञापन

 
हम कानूनी रूप से लड़ेंगे- दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस कैडर की तरह काम कर रही है। यह स्पष्ट है कि सीएम ममता बनर्जी डरी हुई हैं और इसलिए पुलिस का इस्तेमाल अपने कैडर के रूप में कर रही हैं। हमारे खिलाफ दर्ज मामले शर्मनाक हैं। उन्हें नहीं पता कि लोकतंत्र कैसे काम करता है। हम कानूनी रूप से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कोलकाता में भाजपा के 'नबन्ना चलो' कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का भी इसेतमाल किया गया था, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। पश्चिम बंगाल सरकार व कोलकाता पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण आचरण की भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की थी। 

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि वाटर कैनन में केमिकल (रसायन) मिलाया गया था। मगर प्रसाद के इस बात को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वाटर कैनन में किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह गलत जानकारी है। 


इसके अलावा उन्होंने कहा है कि भाजपा मार्च के दौरान हिंसक घटनाओं के प्रमाण मिले हैं, फायरआर्म बरामद हुए हैं, पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया है। कोलकाता पुलिस ने 89 लोगों को और हावड़ा पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed