{"_id":"66aec1b6a4be8f19650b59c7","slug":"west-bengal-jail-minister-akhil-giri-threatened-to-beat-female-forest-officer-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: जेल मंत्री अखिल गिरी ने महिला वन अधिकारी को कहा जानवर, डंडे से पीटने की दी धमकी; भाजपा ने साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: जेल मंत्री अखिल गिरी ने महिला वन अधिकारी को कहा जानवर, डंडे से पीटने की दी धमकी; भाजपा ने साधा निशाना
Sun, 04 Aug 2024 05:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:18 AM IST
सार
बंगाल भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गिरि स्थानीय दुकानदारों के सामने महिला वन अधिकारी को धमकाते दिख रहे हैं। गिरि ने दो साल पहले द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति के वक्त उनके रंग रूप पर भी घटिया टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री अखिल गिरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मेदिनीपुर में शनिवार को प. बंगाल सरकार में अतिक्रमण हटाने से नाराज जेल मंत्री अखिल गिरि एक महिला वन अधिकारी पर आगबबूला हो गए। उन्होंने महिला अधिकारी को जानवर तक कह डाला।
विज्ञापन
गिरि यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, बेअदब होश में रहें वरना, डंडे से पीटूंगा। बंगाल भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गिरि स्थानीय दुकानदारों के सामने महिला वन अधिकारी को धमकाते दिख रहे हैं। गिरि ने दो साल पहले द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति के वक्त उनके रंग रूप पर भी घटिया टिप्पणी की थी। पूर्व मेदिनीपुर के कांथी रेंज की वन अधिकारी मनीषा साव जिले के ताजपुर समुद्र तट के वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटा रही थीं, जो मंत्री अखिल गिरि को पसंद नहीं आया। गिरि ने महिला अधिकारी से कहा कि आप सरकारी कर्मचारी हैं। बोलते वक्त सिर झुका कर बात करें।
विज्ञापन
भाजपा ने साधा निशाना
बंगाल भाजपा ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्या ममता बनर्जी अपने मंत्री को बाहर निकालकर सलाखों के पीछे डालने की हिम्मत करेंगी? भाजपा के राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह टीएमसी की संस्कृति है।
विज्ञापन