{"_id":"6427c62d045646168f04f847","slug":"west-bengal-howrah-violence-cid-investigation-tmc-vs-bjp-mamata-banerjee-suvendu-adhikari-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: हावड़ा हिंसा की जांच सीआईडी को सौंपी गई, राजभवन गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: हावड़ा हिंसा की जांच सीआईडी को सौंपी गई, राजभवन गंभीर
सार
सूत्रों के मुताबिक जांच टीम का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी सुनली चौधरी कर करेंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में हिंसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने हिंसा को लेकर ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) को सौंप दी है। शुक्रवार को भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने घटना की जांच एनआईए और सीबीआई से कराने की मांग की थी।
सूत्रों के मुताबिक जांच टीम का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी सुनली चौधरी कर करेंगे। इस बीच जानकारी मिली है कि राज्यपाल ने कहा, दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगाना, वह भी पवित्र रामनवमी के दिन, एक बहुत ही भड़काऊ कृत्य है और इसे गंभीरता से लिया जाएगा। बोस ने कहा कि राजभवन आम आदमी के जीवन, संपत्ति और सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी आंख और कान खुले रखेगा।