{"_id":"643a8113cf4f0a26d30e6ed5","slug":"west-bengal-houses-of-two-more-tmc-mps-raided-in-teacher-recruitment-scam-many-important-documents-recovered-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती घोटाला: तृणमूल विधायक के घर सीबीआई का छापा, तालाब में फेंका मोबाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षक भर्ती घोटाला: तृणमूल विधायक के घर सीबीआई का छापा, तालाब में फेंका मोबाइल
Sat, 15 Apr 2023 08:53 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 15 Apr 2023 08:53 PM IST
सार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिभास अधिकारी के अमहर्स्ट स्ट्रीट स्थित फ्लैट और बीरभूम के नलहाटी वाले आवास में भी छापेमारी की।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती घोटाला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले में बरवान से तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा और बीरभूम जिले में टीएमसी नेता बिभास अधिकारी के घरों समेत कुल छह ठिकानों पर छापामारी की। ये छापामारी मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक ने अपने दो मोबाइल तालाब में फेंक दिए। छापामारी के दौरान बिभास अधिकारी मुर्शिदाबाद के नलहाटी कस्बे स्थित अपने घर पर मौजूद थे। सीबीआई की टीम ने शहर में एमहर्स्ट स्ट्रीट स्थित बंद पड़े उनके फ्लैट की भी तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की टीम केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ शुक्रवार दोपहर बाद विधायक के घर पहुंची थी। उनके ठिकानों से शिक्षक नियुक्ति से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पानी निकालने के लिए तालाब में रात को ही लगा दिया पंप
पूछताछ के दौरान उनके फोन नहीं मिल रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्हें केंद्रीय एजेंसियों के आने की भनक लगी उन्होंने अपने फोन पास के तालाब में फेंक दिए। जांच एजेंसी ने मोटर मंगाकर रात को ही तालाब का पानी निकालना शुरू कर दिया। अभी तक फोन नहीं मिले हैं, तलाश जारी है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी सहित कई नेता जेल में बंद हैं।
विज्ञापन