{"_id":"637a59a8ab71e36553619604","slug":"west-bengal-hot-iron-fell-on-workers-in-durgapur-steel-plant-one-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: दुर्गापुर स्टील प्लांट में श्रमिकों पर गिरा गर्म लोहा, एक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: दुर्गापुर स्टील प्लांट में श्रमिकों पर गिरा गर्म लोहा, एक की मौत, तीन जख्मी
Sun, 20 Nov 2022 10:15 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:15 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह डीएसपी के ठेका श्रमिक ब्लास्ट फर्नेस विभाग में रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे। उसी समय गर्म तरल लोहा अचानक गिरने लगा, जिसमें चारों श्रमिक चपेट में आ गए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया की दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) इकाईमें रविवार सुबह ब्लास्ट फर्नेस का गर्म तरल लोहा गिरने से चार श्रमिक चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हुए। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह डीएसपी के ठेका श्रमिक ब्लास्ट फर्नेस विभाग में रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे थे। उसी समय गर्म तरल लोहा अचानक गिरने लगा, जिसमें चारों श्रमिक चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र अस्पताल से मिशन अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस और श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे। हादसा कैसै हुआ अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन