फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal govt admit its mistake on coronavirus data refuses to include 72 death in its report

पश्चिम बंगाल ने तीन दिन बाद जारी किए कोरोना आंकड़े, 72 मौतों पर साधी चुप्पी

Tue, 05 May 2020 01:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 May 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
west bengal govt admit its mistake on coronavirus data refuses to include 72 death in its report
बंगाल ने तीन दिन बाद जारी किए कोरोना आंकड़े (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के आंकड़ों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्र के बीच तनातनी चल रही है। इसी बीच ममता बनर्जी सरकार ने कोरोना पर तीन दिन बाद आंकड़े जारी किए हैं। सरकार ने माना कि कोरोना मरीजों का डाटा इकट्ठा करने के तरीके में चूक हुई है। सरकार का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि कुछ मामले सामने नहीं आए हों। हालांकि उसने 72 संदिग्ध मौतों को कोरोना डेटा में शामिल करने से इनकार किया है।

विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कोरोना के आंकड़े जारी किए। उन्होंने यह बात मानी की राज्य सरकार ने पिछले तीन दिन से कोरोना डाटा जारी नहीं किया है। बंगाल के ऑडिट कमिटी ने दूसरी बीमारियों से मरने वाले 72 लोगों की मौत को कोरोना से जोड़ा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से 11 और मौतें हुई हैं। जिसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। हालांकि इसमें 72 मौतों को नहीं जोड़ा गया है। इन मौतों को जोड़ने पर मृतकों की संख्या 133 पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा, 'हम आपको सही आंकड़े दे रहे हैं। दूसरी बीमारियों से 72 मौतों की बात हमारे पास नहीं आई है क्योंकि अस्पतालों को इसके बारे में जानकारी न देने को कहा गया है। इसलिए उन्होंने हमें कोरोना से मौत की संख्या बताई है और हम आपको सही आंकड़े दे रहे हैं। कोई मुद्दा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से कोरोना का डाटा देने का ठीकरा राज्य के मुख्य सचिव ने निजी अस्पताल पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की खामियों की वजह से सरकार को डाटा जारी करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया काफी जटिल है। जिससे आंकड़ों का मिलान करने में चूक हो रही है।


इससे पहले कोरोना महामारी को लेकर बंगाल से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी। राज्य के दौरे पर आई अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मौतों के मामले में बंगाल में मृत्यु दर देश में सबसे ज्यादा 12.8 प्रतिशत है। आईएमसीटी की सदस्य अपूर्वा चंद्रा ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को इस बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed