फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor takes action deteriorating law order sends report President on Durgapur harassment case

West Bengal: महिला अपराधों पर सख्त बंगाल के राज्यपाल, राष्ट्रपति को सौंपी दुर्गापुर दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट

Wed, 15 Oct 2025 09:01 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 09:01 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कड़ा रुख अपनाया है। दुर्गापुर दुष्कर्म केस की रिपोर्ट राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को भेजी गई। राज्यपाल ने कहा कि कानून सख्त है, लेकिन पालन कमजोर है, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की है।

विज्ञापन
West Bengal Governor takes action deteriorating law order sends report President on Durgapur harassment case
बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सख्त रुख अपनाया है। राज्यपाल ने दुर्गापुर दुष्कर्म मामले पर रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है। यह जानकारी राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को दी। राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रिपोर्ट में राज्यपाल ने मामले में अपने निष्कर्षों और पीड़िता व उसके माता-पिता के साथ अपनी बातचीत का विस्तृत विवरण दिया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में कानून तो सख्त है, लेकिन उसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार की काफी गुंजाइश है। बता दें कि बोस, पिछले दिनों पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर गए थे और उन्होंने पड़ोसी ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली पीड़िता और उसके माता-पिता से बात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ओडिशा से हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaganyaan: भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' कब होगा लॉन्च? जानें इसरो प्रमुख ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से जुड़ी रिपोर्ट भी सौंपी
इसके अलावा, बोस ने उत्तर बंगाल में बाढ़ व भूस्खलन की घटना से जुड़ी रिपोर्ट भी केंद्र और प्रदेश सरकार के सक्षम अधिकारियों को सौंप दी है। इसमें राज्यपाल भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के अपने दौरे से प्राप्त निष्कर्षों का विवरण दिया है। साथ ही, ऐसी ही प्राकृतिक आपदाओं से पहले, दरमियान और बाद में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर सुझाव शामिल हैं। पिछले सप्ताह उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 32 लोगों की जान चली गई।


एसआईआर प्रक्रिया पर भी दी प्रतिक्रिया
इसके साथ ही जब उनसे राज्य में चल रही एसआईआर (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल किया गया, तो राज्यपाल ने जवाब दिया कि यह मामला भारत के चुनाव आयोग से जुड़ा है। चुनाव आयोग के पास पूरी ताकत है और वह इसे संविधान और कानून के तहत सुलझा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है, जहां इस तरह के मामलों का समाधान तय प्रक्रिया से होता है।

ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'आलोचना से मदद नहीं मिलेगी, पीड़ितों के साथ खड़ा होना जरूरी', उत्तर बंगाल आपदा पर सीएम ममता

अब समझिए क्या है पूरा घटनाक्रम
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed